यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाजपा के लिए वोट मांग रहे बिरसा मुंडा के पोते और लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुत्रवधू, कहा- PM Modi ने वीरों को दिया सम्मान
लातेहार के शहरी इलाकों के अलावा सुदूर क्षेत्र में दो वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक वीडियो में झारखंड के वीर सपूत भगवान बिरसा मुंडा के पोते राम ...और पढ़ें

HighLights
- भाजपा के लिए वोट मांग रहे बिरसा मुंडा के पोते और लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुत्रवधू
- मिशनरी इलाकों से लेकर जिले भर में दोनों की वीडियो हो रही है वायरल।
जागरण टीम, लातेहार। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर क्षेत्र में अब धुआंधार चुनाव प्रचार के साथ-साथ सभी पार्टियों की ओर से अपने-अपने दावे और समर्थकों के साथ लोगों के बीच अपनी-अपनी पार्टी को वोट करने की अपील जनता से की जा रही है।
लातेहार जिले के शहरी इलाकों के अलावा, सुदूर क्षेत्र में दो वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक वीडियो में झारखंड के वीर सपूत भगवान बिरसा मुंडा के पोते राम मुंडा लोगों से मोदी सरकार का समर्थन करते हुए भाजपा को वोट करने की अपील करते नजर आ रहे हैं। इनका मानना है कि मोदी सरकार में देश को सम्मान मिला है। देश के सभी वीरों को सम्मान मिला है।
भाजपा के लिए वोट मांग रहीं अल्बर्ट एक्का की पुत्रवधु
वहीं, दूसरी वीडियो में परमवीर चक्र से सम्मानित लांस नायक वीर शहीद अल्बर्ट एक्का की पुत्रवधू भाजपा के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील करते नजर आ रही है।
इस वीडियो में वीर शहीद अल्बर्ट एक्का की पुत्रवधू रजनी एक्का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीर शहीदों के प्रति सम्मान के भाव से प्रभावित है, जिसमें वह कहती नजर आ रही है कि वह कैथोलिक ईसाई धर्म से आती हैं, जिसका उन्हें गर्व भी है।
खबरें और भी
उनका कहना है कि माननीय प्रधानमंत्री महोदय ने बिना किसी भेदभाव के दादा ससुर परमवीर शहीद अल्बर्ट एक्का के नाम से एक द्वीप का नाम रखा।
झारखंड राज्य से वीर शहीदों में भगवान बिरसा मुंडा का नाम बड़े स्नेह और आदर्श लिया जाता है। ये एक आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी एवं मुंडा जनजाति के लोकनायक थे। वहीं, दूसरा नाम लांस नायक अल्बर्ट एक्का का आता है।
लांस नायक अल्बर्ट एक्का ने पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के गंगासागर युद्ध में अपना पराक्रम एवं शौर्य प्रदर्शित करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे, जिन्हें मृत्यु उपरांत सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा गया है। साथ ही अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एक द्वीप का नाम भी उनके नाम पर रखा गया।
चतरा लोक सभा क्षेत्र में आदिवासी वनवासी परिवारों से लगभग घरों से नौजवान देश की सेवा में सेना ज्वॉइन करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से जवानों का आदर और सम्मान करते रहें हैं।
देश के प्रत्येक वीर को याद करते हुए उनके लिए स्मारक के तौर पर अमृत सरोवर का निर्माण कराया, जहां उनके स्वजनों को सम्मानित करने का भी कार्य किया। उनके विचार और कार्य के कारण ही लोग खुलकर भाजपा का समर्थन करते नजर आ रहे हैं।
दोनों वीडियो को जिले में लोग खूब शेयर कर रहे हैं और अपने विचार भी व्यक्त कर रहे हैं। बहरहाल जिले के मिशनरी इलाके में दोनों वायरल वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें: 'POK हमारा था, हमारा है और हम इसे लेकर रहेंगे', बिहार में गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा एलान
'PM Modi को बेड रेस्ट की जरूरत...', तेजस्वी यादव का तंज; मुकेश सहनी ने भी लिया आड़े हाथ