यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lohardaga News: आजसू के केंद्रीय सचिव ने अपने भाई को मारी गोली, जानिए क्यों? लाइसेंसी रिवॉल्वर से दिया घटना को अंजाम
Jharkhand Crime News झारखंड के लोहरदगा में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने गुरुवार रात अपने भाई को गोली मार दी जिससे भाई गंभीर रूप से घाय ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लोहरदगा। आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने पारिवारिक विवाद में गुरुवार रात अपने भाई को गोली मार दी। घटना के बाद घायल चंदन अग्रवाल उर्फ टीनू अग्रवाल को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सदर थाना पुलिस ने आरोपित शहरी क्षेत्र के रघुनंदन लेन निवासी आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
पारिवारिक विवाद के चलते दिया घटना को अंजाम
बताया जाता है कि रघुनंदन लेन निवासी स्वर्गीय संतोष अग्रवाल के पुत्र सूरज अग्रवाल और उसके छोटे भाई चंदन अग्रवाल उर्फ टीनू अग्रवाल के बीच किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी बीच गुरुवार की देर शाम सूरज अग्रवाल ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने छोटे भाई चंदन अग्रवाल उर्फ टीनू अग्रवाल को गोली मार दी।
गोली चंदन के कंधे में लगी है। जिसके बाद आनन-फानन में चंदन को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चंदन का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को मिली। जिसके बाद सदर थाना पुलिस की ने मौके पर पहुंचकर सूरज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सूरज के लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त कर लिया है।
आरोपित गिरफ्तार
घायल का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की पुष्टि एसपी हारिस बिन जमां ने की है। एसपी ने कहा है कि आरोपित गिरफ्तार हो चुका है। आरोपित और उसके भाई के बीच आपसी परिवारक विवाद का मामला सामने आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।