Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लोहरदगा में सर्दी का सितम, 8 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा; सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, जनजीवन प्रभावित

    By Vikram ChouhanEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 03:45 PM (IST)

    दिसंबर का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा सर्दी का सितम उतना ही बढ़ता जा रहा है। ऐसे में प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है। सर्द हवाओं ने प्रदेश में कंप ...और पढ़ें

    लोहरदगा में सर्दी का सितम, 8 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा; सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
    लोहरदगा में सर्दी का सितम, 8 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा; सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

    HighLights

    1. रविवार को अधिकतम 21.6 डिग्री और न्यूनतम 7.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
    2. पिछले एक सप्ताह के दौरान लगातार तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना है।

    जागरण संवाददाता, लोहरदगा। जैसे-जैसे दिसंबर का महीना खत्म होता जा रहा है, वैसे-वैसे सर्दी का सितम भी बढ़ने लगा है। लोहरदगा में तापमान लगातार नीचे जा रहा है। कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

    किसान, मजदूर और वैसे लोग जिन्हें, कमाने-खाने के लिए घर से बाहर निकलने की मजबूरी है उनके लिए यह ठंड काफी ज्यादा प्रभावी साबित हो रही है।

    ठंड के कारण काम करना बेहद मुश्किल

    ठंड के कारण काम करना बेहद मुश्किल हो रहा है। छोटे बच्चों, हृदय रोग से प्रभावित लोगों, सांस की बीमारी से प्रभावित लोगों, वृद्ध आदि के लिए भी यह ठंड बेहद खतरनाक स्थिति में है। जिले में तापमान के नीचे जाने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोहरदगा जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    पिछले एक सप्ताह के दौरान लगातार तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। सुबह और शाम के समय तो घर से बाहर निकलना भी मुश्किल है। दिन के समय में भी सर्द हवाएं चल रही है। ठंड में बेतहाशा बढ़ोतरी से काफी बुरा हाल है।

    आने वाले दिनों में ठंड में और भी ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। छोटे बच्चों की परेशानी भी बढ़ सकती है। विशेष तौर पर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के लिए परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।

    ये भी पढ़ें: Jharkhand News: डी-लिंस्टिग महारैली से मतांरतरण पर सीधा प्रहार, आदिवासियों के हक की लड़ाई को तेज करने का दिया संकेत

    ये भी पढ़ें: कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम को लेकर बड़ा कदम! हेमंत सरकार देगी एक लाख का इनाम, बस करनी होगी ये शर्त पूरी

    खबरें और भी