Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lohardaga News: मां ने मांग नहीं की पूरी... तो बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 03:20 PM (IST)

    Lohardaga Suicide Case लोहरदगा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहरमा मचा हुआ है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस पहु ...और पढ़ें

    युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान। प्रतीकात्मक तस्वीर
    युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान। प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. बंगाल में टाइल्स-मार्बल का काम करता था युवक
    2. शनिवार रात युवक ने मां से की थी पैसे की मांग
    3. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल

    संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा)। Lohardaga Suicide Case लोहरदगा जिला के कैरो थाना क्षेत्र के हुदू गांव में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे का कारण घर से पैसा नहीं मिलना बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद कैरो थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोहरदगा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाज स्वजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र अंतर्गत हुदू गांव निवासी शिवदेव भगत के बेटे 19 वर्षीय लालू भगत के रूप में हुई है।

    क्या है पूरी घटना 

    बताया जा रहा है कि लालू भगत बंगाल में टाइल्स-मार्बल लगाने का काम करता था। वह एक महीने पहले ही बंगाल से अपने गांव वापस लौटा था। लालू ने शनिवार की रात अपनी मां से कुछ पैसे मांगे थे।

    जब उसकी मां ने रात में उनके पास पैसे नहीं होने की बात कह कर पैसा देने से मना कर दिया तो इसी बीच लालू ने अपने घर के आंगन में ही रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवाले जब रविवार की सुबह सोकर उठे तो लालू को फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया।

    खबरें और भी

    इसके बाद मामले की सूचना कैरो थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में मृतक के स्वजनों का भी बयान दर्ज किया गया है। घटना को लेकर स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

    थाना प्रभारी ने क्या कहा 

    कैरो थाना प्रभारी नीरज कुमार झा का कहना कि परिजनों का बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि, ये आत्महत्या का मामला है।

    ये भी पढे़ें-

    Giridih News: गिरिडीह में पिता ने बेटी को काट डाला, मनमानी करने और बात नहीं मानने से था नाराज

    चतरा में CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, प्रशासन खेमे में मचा हड़कंप