Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लोहरदगा में स्टेशनरी दुकानदार की गोली मारकर हत्या, लोगों ने पावरगंज चौक पर लगाया जाम

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 08:24 PM (IST)

    लोहरदगा के पतरटोली में प्रिया स्टोर के मालिक शुभम कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पावरगंज चौक जाम कर अप ...और पढ़ें

    लोहरदगा में स्टेशनरी दुकानदार शुभम कुमार की गोली मारकर हत्या

    लोहरदगा में स्टेशनरी दुकानदार शुभम कुमार की गोली मारकर हत्या

    HighLights

    1. पतरटोली में स्टेशनरी दुकानदार शुभम कुमार की गोली मारकर हत्या।

    2. दो अपराधियों ने पल्सर मोटरसाइकिल से आकर घटना को अंजाम दिया।

    3. आक्रोशित लोगों ने पावरगंज चौक जाम कर गिरफ्तारी की मांग की।

    जागरण संवाददाता, लोहरदगा। लोहरदगा शहरी क्षेत्र में अपराधियों ने फिर एक बार बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शहर के पतरटोली में प्रिया स्टोर नामक एक स्टेशनरी दुकान में अपराधियों ने घुसकर दुकानदार को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही दुकानदार की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान मूल रूप से किस्को थाना क्षेत्र के नारी नवाडीह गांव निवासी सुनील प्रसाद के पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई। सुनील प्रसाद और उनका परिवार फिलहाल शहरी क्षेत्र के किस्को मोड़ में घर बना कर रहते हैं।

    शुभम ने पतराटोली में अनिल साहू के मकान में किराए में कमरा लेकर दुकान खोल रखी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच और आगे के कार्रवाई में जुट गई है।

    बताया जा रहा है कि दो अपराधी पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान में पहुंचे और उन्होंने सीधे शुभम कुमार को गोली मार दी। इसके बाद अपराधी मोटरसाइकिल में बैठकर फरार हो गए।

    घटना के सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल शुभम को सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शहर के पावरगंज चौक को जाम कर दिया है। लोग अपराधी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

    सूत्रों की मानें तो जिन अपराधियों ने शहर के अपर बाजार में खत्री ज्वेलर्स में लूटपाट की कोशिश करने वाले अपराधियों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।

    मामले में एसपी सादिक अनवर रिजवी का कहना है कि पुलिस अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही अपराधी पकड़ लिए जाएंगे।