विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोहरदगा में माता-पिता का झगड़ा सुलझाने गया बेटा खुद बना शिकार, पिता के हमले से गंभीर रूप से घायल

Published: Sat, 11 Jul 2026 01:15 PM (IST)

लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान पिता ने बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर उसे ...और पढ़ें

पिता ने पारिवारिक विवाद में बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया।

पिता ने पारिवारिक विवाद में बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया।

HighLights

  1. पिता ने पारिवारिक विवाद में बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया।

  2. बेटे संदीप उरांव को गंभीर हालत में रांची रेफर किया गया।

संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा)। सेन्हा थाना क्षेत्र की मुर्की तोड़ार पंचायत के तोड़ार गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान पिता ने धारदार हथियार से हमला कर अपने ही बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपित पिता बालकिशुन उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि तोड़ार गांव निवासी बालकिशुन उरांव का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। शोर-गुल सुनकर उनका पुत्र संदीप उरांव बीच-बचाव करने पहुंचा और माता-पिता को झगड़ा बंद करने की बता कही।

इसी दौरान गुस्से में आए बालकिशुन उरांव ने धारदार हथियार से संदीप के गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजनों ने आनन-फानन में संदीप को इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया।

सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित पिता बालकिशुन उरांव को गिरफ्तार कर लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।