Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लोहरदगा में 43 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 11:49 AM (IST)

    लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु गांव में 43 वर्षीय सुदीम अंसारी ने अपने नवनिर्मित मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर र ...और पढ़ें

    सेन्हा के अरु गांव में युवक ने की आत्महत्या।

    सेन्हा के अरु गांव में युवक ने की आत्महत्या।

    HighLights

    1. सेन्हा के अरु गांव में युवक ने की आत्महत्या।

    2. मृतक सुदीम अंसारी बाक्साइट ट्रक का चालक था।

    संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा)। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु गांव में 43 वर्षीय युवक सुदीम अंसारी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर सेन्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    मृतक की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु गांव निवासी हुसैन अंसारी के 43 वर्षीय पुत्र सुदीम अंसारी के रुप में हुई है। सुदीम ने घर में रस्सी के सहारे आत्महत्या की है। मृतक सुदीम अंसारी शनिवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया।

    रविवार सुबह जब नमाज के लिए घर के सदस्य उठे तो गली में रस्सी के सहारे फंदे ये सुदीम को झूलते हुए पाया। इसके बाद परिजनों ने तत्काल सेन्हा थाना पुलिस को सूचना दी।

    ग्रामीणों का कहना है कि एक माह से बाक्साइड ट्रक का परिचालन बंद था। सुदीम 15 से 20 दिनों से शारीरिक रूप से बीमार था। मामले में सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक के फांसी लगा कर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।

    हालांकि, उनकी मौत के पीछे की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के उपरांत स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।

    खबरें और भी

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है