विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीनी के बाद प्याज के दाम में भारी उतार-चढ़ाव, झारखंड में चार दिनों से बदल रहे भाव

Published: Sun, 23 Aug 2026 06:21 PM (IST)

लोहरदगा के थोक बाजार में प्याज की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है, जहां अगस्त में ₹30 से ₹42 ...और पढ़ें

चीनी के बाद प्याज के भाव भी आसमान पर चढ़ रहा है।

चीनी के बाद प्याज के भाव भी आसमान पर चढ़ रहा है।

HighLights

  1. लोहरदगा में प्याज की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है।

  2. अगस्त में प्याज का भाव ₹30 से ₹42 प्रति किलो तक पहुंचा।

  3. बारिश और आवक-जावक से कीमतों पर असर पड़ रहा है।

जागरण संवाददाता, लोहरदगा। झारखंड के कई जिलों में चीनी के बाद प्याज के भाव भी आसमान पर चढ़ रहा है। हर दिन थोक और खुदरा कीमतें बढ़ रही है। कहीं-कहीं प्याज का खुदरा मूल्य 50 रुपया तक चला गया है।

लोहरदगा के थोक बाजार ईस्ट गोला रोड में प्याज की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। विगत 13 अगस्त को प्याज 30 रुपये प्रति किलो बिका था, जो 18 अगस्त को बढ़कर 37 रुपये और 22 अगस्त को 42 रुपये प्रति किलो पहुंच गया।

हालांकि 23 अगस्त को कीमत में अचानक गिरावट आई और प्याज 36 रुपये प्रति किलो पर आ गया। आलू-प्याज के थोक व्यवसायी एवं ईस्ट गोला रोड निवासी आनंद अग्रवाल ने बताया कि लोहरदगा में प्याज स्थानीय किसानों के अलावा रांची, रायपुर और नासिक की थोक मंडियों से पहुंचता है।

उन्होंने बताया कि शहर में प्याज के करीब एक दर्जन थोक व्यापारी हैं। थोक बाजार में प्रतिदिन लगभग सात से आठ टन प्याज की बिक्री होती है। मंडियों से आवक और बाजार की मांग के अनुसार प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। विगत दिनों हुई बारिश का भी असर प्याज की कीमत पर पड़ा है।