विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पशु तस्करी का भंडाफोड़: लोहरदगा में कोयल नदी पुल के पास पुलिस ने पकड़े 11 पशु, तस्कर फरार

By Rakesh sinhaEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Sun, 25 Oct 2026 02:14 PM (IST)

लोहरदगा पुलिस ने सेन्हा थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पशुओं को जब्त किया ...और पढ़ें

कुछ तस्करों द्वारा मवेशियों को कथित तौर पर क्रूरतापूर्वक हांकते हुए लोहरदगा की ओर ले जाया जा रहा है।

कुछ तस्करों द्वारा मवेशियों को कथित तौर पर क्रूरतापूर्वक हांकते हुए लोहरदगा की ओर ले जाया जा रहा है।

HighLights

  1. सेन्हा पुलिस ने 11 पशुओं को तस्करी से बचाया।

  2. कोयल नदी पुल के पास गुप्त सूचना पर कार्रवाई।

  3. पशु तस्कर सामूल अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज।

संवाद सूत्र, लोहरदगा । लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पशुओं को सुरक्षित जब्त किया है। 

 
यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर उगरा-एकागुड़ी पथ पर बादुर डांड़ स्थित कोयल नदी पुल के समीप की गई। पुलिस को देखकर पशुओं को अवैध रूप से ले जा रहा तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा।
 

गुप्त सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई 

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्करों द्वारा मवेशियों को कथित तौर पर क्रूरतापूर्वक हांकते हुए लोहरदगा की ओर ले जाया जा रहा है। 
 
सूचना मिलते ही सेन्हा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छापेमारी दल का गठन किया। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 11 पशुओं को बरामद कर सेन्हा थाना ले आई।
 

चिकित्सीय जांच और चारे-पानी की व्यवस्था 

थाना लाए गए सभी जब्त पशुओं की विधिवत चिकित्सीय जांच पशु चिकित्सक डॉ. अमर दीपक तिग्गा द्वारा कराई गई। इसके साथ ही पुलिस ने मवेशियों की देखभाल के लिए उनके खाने-पीने को चारा और पानी का समुचित प्रबंध किया।
 
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने उगरा निवासी सामूल अंसारी को इस मामले में नामजद आरोपी बनाया है।
 
सेन्हा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने स्पष्ट किया है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की छापेमारी लगातार जारी रहेगी। 
 
इस छापेमारी दल में सहायक अवर निरीक्षक श्रीकांत दास सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।