यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: झारखंड की इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, इस बार किसके सिर सजेगा ताज
Lok Sabha Election 2024 झारखंड के लोहरदगा लोकसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस के बीच रहा सीधा मुकाबला रहा है।1991 से 2019 तक आठ चुनाव में दो बार कांग्रेस छह ...और पढ़ें

HighLights
- 1991 से 2019 तक आठ चुनाव में दो बार कांग्रेस, छह बार भाजपा ने मारी बाजी।
- पिछले तीन चुनाव में लगातार कांग्रेस प्रत्याशी पर भाजपा के सुदर्शन भगत रहे भारी।
- साल 2004 में कांग्रेस के डा. रामेश्वर उरांव ने दर्ज की थी लोहरदगा लोकसभा सीट पर जीत।
राकेश कुमार सिन्हा, लोहरदगा। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा को छोड़ अन्य किसी भी राजनीतिक दल ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। हालांकि राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पार्टी के अंदर नाम को लेकर चर्चा जरूर हो रही है। इन सब के बीच मतदाताओं में इस बात की भी चर्चा है कि लोहरदगा में आखिर कौन सा राजनीतिक दल कितना मजबूत है।
भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला
विशेष तौर पर लोकसभा चुनाव को लेकर किस राजनीतिक दल की स्थिति अब तक मजबूत रही है। किसने लोकसभा चुनाव में जीत-हार का स्वाद चखा है। इन तमाम सवालों को लेकर जब जवाब तलाशे गए तो स्थिति काफी रोचक नजर आ रही है। लोहरदगा लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला रहा है।
वर्ष 1991 से लेकर वर्ष 2019 तक हुए आठ बार के लोकसभा चुनाव में दो बार कांग्रेस तो छह बार भाजपा ने बाजी मारी है। पिछले तीन लोकसभा चुनाव से भाजपा के सुदर्शन भगत कांग्रेस प्रत्याशी पर भारी रहे और चुनाव में जीत का हैट्रिक लगाया है।
जबकि वर्ष 2004 के लाकसभा चुनाव में कांग्रेस के डा. रामेश्वर उरांव ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद से लगातार भारतीय जनता पार्टी के सुदर्शन भगत चुनाव जीतते रहे हैं। लोहरदगा लोकसभा सीट को लेकर अब तक की स्थिति काफी दिलचस्प रही है। आने वाले चुनाव में किस प्रकार की तस्वीर होगी, यह कहना तो मुश्किल है, परंतु इतना तय है कि मुकाबला बेहद करीबी होगा।
खबरें और भी
लाेकसभा चुनाव में किस प्रत्याशी को मिली है जीत-हार
| वर्ष | विजेता प्रत्याशी | पार्टी | कुल वोट | दूसरे स्थान पर प्रत्याशी (पार्टी) | कुल वोट |
| 2019 | सुदर्शन भगत | भाजपा | 371595 | सुखदेव भगत (कांग्रेस) | 361232 |
| 2014 | सुदर्शन भगत | भाजपा | 226666 | रामेश्वर उरांव (कांग्रेस) | 220177 |
| 2009 | सुदर्शन भगत | भाजपा | 144628 | चमरा लिंडा (निर्दलीय) | 136345 |
| 2004 | रामेश्वर उरांव | कांग्रेस | 223920 | दुखा भगत (भाजपा) | 133665 |
| 1999 | दुखा भगत | भाजपा | 163658 | इंद्रनाथ भग (कांग्रेस) | 159835 |
| 1998 | इंद्रनाथ भगत | कांग्रेस | 233629 | ललित उरांव (भाजपा) | 214232 |
| 1996 | ललित उरांव | भाजपा | 160535 | बंदी उरांव (कांग्रेस) | 119966 |
| 1991 | ललित उरांव | भाजपा | 139611 | सुमती उरांव (कांग्रेस) | 85095 |
| 1989 | सुमति उरांव | कांग्रेस | 148320 | ललित उरांव (भाजपा) | 109248 |
| 1984 | सुमति उरांव | कांग्रेस | 157284 | ललित उरांव (भाजपा) | 55217 |
| 1980 | कार्तिक उरांव | कांग्रेस | 129038 | करमा उरांव (जनता पार्टी) | 59692 |
| 1977 | लालू उरांव | बीएलडी | 142274 | कार्तिक उरांव (कांग्रेस) | 77391 |
| 1971 | कार्तिक उरांव | कांग्रेस | 102376 | रोपना उरांव (बीजेएस) | 35890 |