Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhiraj Sahu News: धीरज साहू के सपोर्ट में ये लोग आए सामने, कहा- उन्हें बदनाम करने के लिए रची जा रही साजिश

    By Vikram ChouhanEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 08:57 AM (IST)

    Dhiraj Sahu Case लोहरदगा-गुमला पठारी ट्रक आनर एसोसिएशन के लोगों ने धीरज साहू के सपोर्ट में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि साहू परिवार को बदनाम करने के ...और पढ़ें

    धीरज साहू के सपोर्ट में ये लोग आए सामने, कहा- उन्हें बदनाम करने के लिए रची जा रही साजिश
    धीरज साहू के सपोर्ट में ये लोग आए सामने, कहा- उन्हें बदनाम करने के लिए रची जा रही साजिश

    जागरण संवाददाता, लोहरदगा। झारखंड के जाने-माने व्यवसायी व कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के समर्थन में लोहरदगा-गुमला पठारी ट्रक आनर एसोसिएशन सामने आया है। लोहरदगा-गुमला पठारी ट्रक आनर एसोसिएशन ने कहा है कि साहू परिवार का इस क्षेत्र के विकास में अहम योगदान है।

    इससे सभी लोग भली-भांति जानते हैं। जितने भी कल्याणकारी काम इस इलाके में हुए हैं। सभी कामों में साहू परिवार का अहम योगदान है। चाहे कालेज निर्माण हो या स्टेडियम निर्माण या लोहरदगा बड़ा तालाब की बात करें, हर क्षेत्र में साहू परिवार अपना अहम योगदान प्रस्तुत करते आया है, जिससे क्षेत्र का नाम आगे बढ़ सके।

    साहू परिवार 100 वर्षों से अधिक समय से कर रहा व्यवसाय

    साथ ही उन्होंने कहा है कि साहू परिवार लगभग 100 वर्षों से अधिक समय से अपना व्यवसाय कर रहा है। आज भी इनका परिवार संयुक्त परिवार है, और व्यवसाय में बहुत सारे लोग की भागीदारी हैं। ऐसी स्थिति में दुर्भावना से ग्रसित होकर राज्यसभा सदस्य और हमारे संगठन के संरक्षक धीरज प्रसाद साहू को बदनाम करना कहीं से भी उचित नहीं है।

    कुछ लोग साहू परिवार को कर रहे बदनाम

    आईटी विभाग द्वारा छापेमारी की गई है और नगदी बरामद हुआ है। उसके संबंध में अभी तक आईटी विभाग ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है, परंतु एक राजनीतिक के तहत कुछ लोग साहू परिवार को बदनाम करने के लिए झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर रहे हैं। ट्रक आनर संगठन हमेशा साहू परिवार के साथ है और रहेगा। इस परिवार के हर सदस्य में संस्कार है। उनके व्यवहार कुशलता की लोग तारीफ करते हैं, क्योंकि यह परिवार लोग इलाके की शान है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें -

    Jharkhand Weather: लोग घरों में दुबकने को मजबूर, येलो अलर्ट जारी; अगले कुछ दिनों तक ऐसा रहेगा राज्य और रांची का मौसम

    'किसानों की वजह से ही हमारा अस्तित्व', केंद्रीय मंत्री ने पहले तारीफ की और फिर दी ये सलाह; ड्रोन तकनीक का भी किया जिक्र