लोहरदगा में महिला ने तीन तलाक और दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, पति समेत पांच पर केस दर्ज
लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तीन तलाक, दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता खदीजा खातून ने आ ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
लोहरदगा में पति समेत पांच पर तीन तलाक का केस।
दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप भी शामिल।
जागरण संवाददाता, लोहरदगा। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी डांडू गांव में एक महिला ने अपने पति समेत पांच लोगों पर तीन तलाक, दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता खदीजा खातून, गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के करकरी गांव की निवासी हैं। उन्होंने सेन्हा थाना पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी शादी 14 अप्रैल 2014 को चितरी डांडू गांव निवासी अजीज अंसारी से हुई थी। दंपती के एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
पीड़िता का आरोप है कि विवाह के बाद से उन्हें दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 13 जून 2026 को उनके पति अजीज अंसारी ने उन्हें तीन तलाक दे दिया।
पीड़िता ने अपने आवेदन के आधार पर सेन्हा थाना में खदीजा के पति अजीज अंसारी सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, चोरी, धमकी और मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम के तहत कांड संख्या 85/26 दर्ज की गई।
खबरें और भी
सेन्हा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएग।