Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: लोहरदगा में आसमानी बिजली का कहर, दो की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

    By kairo L Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Tue, 13 Aug 2024 05:59 PM (IST)

    लोहरदगा जिले के दो कैरो और कुडू थाना क्षेत्र में वज्रपात की घटनाए सामने आई हैं। इस घटना में एक महिला व एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लो ...और पढ़ें

    लोहरदगा में दो इलाकों में गिरी आसमानी बिजली
    लोहरदगा में दो इलाकों में गिरी आसमानी बिजली

    HighLights

    1. लोहरदगा जिला के कैरो और कुडू थाना क्षेत्र की घटना
    2. वज्रपात से एक महिला और एक युवक की हुई मौत
    3. दो महिलाएं गंभीर रुप से हुईं घायल

    संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा)। लोहरदगा जिले के कैरो और कुडू थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला और एक युवक की मौत हो गई है। वहीं घटना में दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई।

    घायल महिलाओं को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर महिलाओं का इलाज चल रहा है।

    वज्रपात की चपेट में आने वाली महिलाएं

    बताया जाता है कि लोहरदगा जिला के कैरो थाना क्षेत्र के नगड़ा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। वहीं, गांव की ही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। नगड़ा गांव में धानरोपनी के दौरान बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से गुलाब महली की पत्नी उर्मिला देवी (25 वर्ष) की मौत हो गई।

    वहीं, प्रयाग उरांव की पत्नी देवंती देवी (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए लोहरदगा स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया। दोनों महिलाओं को कुछ देर के लिए ग्रामीणों ने गोबर में गाड़ कर रखा गया था।

    बाद में स्थानीय चौकीदार के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा। वहीं मृत महिला का शव गांव में ही है। जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही थी।

    खबरें और भी

    वज्रपात की दूसरी घटना

    वहीं, दूसरी घटना लोहरदगा जिला के कुडू थाना क्षेत्र के जोंजरो गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

    जबकि युवक के माता-पिता घायल हो गए। कुडू सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

    तीनों ऐसे आए वज्रपात की चपट में

    जोंजरो गांव निवासी मुस्तफा अंसारी अपनी पत्नी गुलशन खातुन और बेटा समीउल्लाह अंसारी के साथ जोंजरो के कुसुम चौंरा में धानरोपनी के लिए खेत तैयार कर रहे थे। इसी बीच अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात की घटना हो गई। जिससे तीनों वज्रपात की चपेट में आ गए।

    ग्रामीणों ने तीनों को इलाज के लिए कुडू सीएचसी पहुंचाया। जहां जांच के बाद समीउल्लाह अंसारी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    वहीं गुलशन खातुन और मुस्तफा अंसारी को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।

    ये भी पढे़ं-

    'मेरे पापा जिंदा हैं', BCCL अधिकारी की मौत के बाद सदमे में मां-बेटी; बिना बिजली वाले कमरे में गुजारे 6 महीने

    Dhanbad ED Raid: मेडिकल घोटाले के आरोपित पर ED का एक्शन जारी, जांच एजेंसी ने घर पर की छापेमारी