यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand: लोहरदगा में अपराधी बेखौफ कैरो में की फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
झारखंड के लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र में सुबह 3 बजे उस समय लोगों की अचानक नींद खुली जब उन्होंने एक के बाद एक गोलियों की चार फायरिंग सुनी। अपरा ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा): लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के तहत खरता गांव में फायरिंग से ग्रामीण दहशत में हैं। बताया जाता है कि खरता गांव निवासी सुरेश साहू के घर के पास रविवार के अहले सुबह लगभग तीन बजे अज्ञात अपराधियों ने चार फायर किया।
फायरिंग के बाद सुरेश साहू सहित आसपास के लोगों की नींद खुल गई। जिसके बाद घटना की सूचना कैरो थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कैरो पुलिस मामले की पड़ताल करते हुए छानबीन में जुट गई।
सुरेश साहू का कहना है कि फायरिंग के बाद अपराधियों ने उनके घर के दरवाजा को भी खटखटाया। उन्होंने साथ ही कहा कि अपराधियों ने ताबड़तोड़ चार फायर करके लोगों में डर पैदा कर दिया।
यह भी पढ़ें: धनबाद गोफ हादसा: 15 माह में 3 इंच से 30 फीट हो गई दरार, 3 महिलाओं की मौत से पहले 40 मकान हो चुके थे जमीदोंज
पहले भी हो चुकी है घटना
अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इसके पीछे की मंशा क्या थी, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बता दें कि खरता गांव में बीते दो अगस्त को ससुराल में रह रहे लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के मसियातु गांव निवासी बैजू साहू के पुत्र सत्येंद्र साहू (दामाद) की हत्या विगत दिन गोली मारकर कर दी गई थी।
पुलिस ने आरोपयों को भेजा जेल
मृतक सुरेश साहू ससुराल में ही रहकर टेंपो चला कर जीवन यापन करता था। ग्रामीणों की माने तो फायरिंग की घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि घटना के आरोपितों को कैरो थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामले में कैरो थाना के एसआई संतोष कुमार का कहना है कि फायरिंग करने की घटना का कोई सबूत नहीं मिला है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर पुलिस पड़ताल कर रही है।