Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Bus Accident: झारखंंड में भीषण हादसा... बाराती बस और हाईवा में जबरदस्त टक्कर; अब तक 5 लोगों की मौत

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 09:05 AM (IST)

    Lohardaga Bus Accident झारखंड के लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बराती बस और हाइवा के बीच हुई सीधी टक्कर में तीन बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। जब ...और पढ़ें

    झारखंड के लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा (जागरण)
    झारखंड के लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा (जागरण)

    HighLights

    1. झारखंड के लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा हुआ है।
    2. 5 लोगों की मौत हुई है और दो दर्जन से अधिक बराती घायल हो गए।

     जागरण संवाददाता, लोहरदगा। Lohardaga Bus Accident: लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र स्थित कुडू-लोहरदगा मुख्य पथ पर टाटी चौक के समीप शुक्रवार की देर शाम बराती बस और हाइवा के बीच हुई सीधी टक्कर में तीन बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। जबकि दो दर्जन से अधिक बराती घायल हो गए। इनमें एक दर्जन की हालत नाजुक बनी हुई है। बराती बस रांची के कांके से गुमला के विशुनपुर थाना क्षेत्र स्थित बनालात फटीटांड गांव लौट रही थी कि यह दुर्घटना घटी।

    शादी के बाद वापस लौट रहे थे बराती

    Jharkhand News: मृतक और सभी घायल बनालात फटीटांड़ गांव के निवासी हैं। घायलों का कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल तथा रिम्स (रांची) रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि बनालात फटीटांड से बरात रांची के कांके गई हुई थी। शुक्रवार की शाम विवाह के बाद सभी बराती महालक्ष्मी बस से वापस लौट रहे थे।

    इसी बीच हाइवा से टाटी चौक के समीप बस की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीन नाबालिग बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में प्रियंका कुजूर (पांच वर्ष), सुमंती खेरवार (छह वर्ष), छत्रपल उरांव व इल्ताफ के अलावा एक आठ माह का बच्चा शामिल है।

    घायलों में हाइवा चालक भरनो निवासी इलताफ अंसारी, विनित उरांव (30 वर्ष), विनोद उरांव (25 वर्ष), अनिता कुमारी (14 वर्ष), बलराम उरांव (32 वर्ष), बरियो उरांव (40 वर्ष), छत्रपाल उरांव (40 वर्ष), हीरालाल उरांव, कलामुनी देवी सहित दो दर्जन लोग शामिल हैं। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। मृतकों के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

    खबरें और भी

     यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: सम्राट के 'किडनी' वाले बयान पर रोहिणी ने दिया करारा जवाब, कहा- ओछे चरित्र वाले लोगों की...

    BPSC Paper Leak: इन 3 शहरों से सर्वाधिक परीक्षार्थी गिरफ्तार, साइबर कैफे को बनाया हथियार, फिर कर दिया खेल