विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maiya Samman Yojana: '6 महीने से मंईयां सम्मान योजना की...', महिलाओं ने किया खुलासा, बढ़ाई हेमंत सरकार की टेंशन

Published: Sat, 11 Jan 2025 07:43 PM (IST)

मंईयां सम्मान राशि नहीं मिलने से नाराज दर्जनों महिलाएं शुक्रवार को ब्लॉक पहुंची। महिलाओं ने सरकारी व्यवस्था के खिलाफ भड़ास ...और पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना को लेकर बढ़ी हेमंत सरकार की टेंशन (जागरण)
मंईयां सम्मान योजना को लेकर बढ़ी हेमंत सरकार की टेंशन (जागरण)

HighLights

  1. मंईयां सम्मान योजना ने बढ़ाई हेमंत सरकार की टेंशन
  2. सड़क पर उतरी महिलाओं ने किया प्रदर्शन

 संवाद सूत्र, इचाक (हजारीबाग)। Jharkhand News: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान राशि नहीं मिलने से गुस्साए दर्जनों महिलाएं शुक्रवार को ब्लाक पहुंची। मंईयां सम्मान राशि से वंचित महिलाएं खाते में राशि नहीं आने की वजह जानना चाह रही थी। महिलाओं ने सरकारी व्यवस्था के खिलाफ भड़ास निकालते हुए कहा कि 6 महीने बाद मंईयां सम्मान की एक पाई खाते में नहीं आया। यहां तक कि एक घंटे तक कार्यालय में तालाबंदी कर दी।

कुछ महिलाओं के खाते में लगातार पैसे आ रहे

आक्रोशित महिलाओं का कहना था कि कुछ महिलाओं के खाते में लगातार पैसा आ रहा है। सरकार की ऐसी व्यवस्था से क्षेत्र की महिलाओं में आक्रोश है। राशि नहीं मिलने से गुस्साई महिलाएं कह रही थी कि सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

सरकार को गरीबों और महिलाओं की चिंता नहीं है। ऐसी मनमानी रवैया रहा तो प्रखंड की तमाम महिलाएं जो सम्मान राशि से वंचित हैं। प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।

कुछ महिलाएं कंप्यूटर कक्ष पहुंच गईं

इस बीच कुछ महिलाएं कंप्यूटर कक्ष पहुंच गईं। अधिक भीड़ और स्लो नेटवर्क के चलते उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे गुस्साई महिलाएं हो हंगामा करते हुए बाहर निकल कर मुख्य गेट में ताला जड़ने पर उतारू हो गईं। बाहर मौजूद भीड़ ने महिलाओं को समझाने बुझाने का हर संभव प्रयास किया।

किंतु महिलाएं मानने को तैयार नहीं थी। इसी बीच सीओ राम जी प्रसाद गुप्ता कार्यालय पहुंचे। उन्होंने महिलाओं के उग्र होने का कारण जाना, जिसके बाद बीडीओ संतोष कुमार से फोन पर बात करने के बाद महिलाएं मान गई। मामले में सीओ राम जी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जिले में चौकीदार बहाली को लेकर फिजिकल जांच परीक्षा चल रहा है।

इसमें बीडीओ संतोष कुमार की ड्यूटी लगी है। ड्यूटी में चले जाने के कारण ब्लाक में नहीं थे। महिलाओं को यह आश्वासन दिया कि अगले शुक्रवार को बीडीओ संतोष कुमार ब्लाक में मौजूद रहेंगे। इसके बाद मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं आने का कारणों का पता चल पाएगा। इसके बाद ब्लाक पहुंची महिलाएं वापस लौट गई।

ये भी पढ़ें

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना का इन महिलाओं को अब नहीं मिलेगा लाभ, CM हेमंत सोरेन ने कर दिया एलान

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में आई नई परेशानी, अब क्या करेगी हेमंत सरकार? महिलाएं हुईं नाराज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।