Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pakur Crime: मंदिर की जमीन घेरने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, अधेड़ की रॉड से पीट-पीटकर ले ली जान

    By Ganesh PandeyEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 08:01 PM (GMT+05:30)

    पाकुड़ में मंदिर की जमीन घेरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ताबड़तोड़ डंडे और रॉड से ...और पढ़ें

    जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. मनसा मंदिर की जमीन को लेकर सालों से चल रहा था विवाद
    2. दूसरे पक्ष ने मिलकर लाठी-लोहे की रॉड से हमला कर दिया

    संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़)। पाकुड़ के वीरग्राम गांव में सोमवार को मनसा मंदिर घेरने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट हुई, जिसमें गांव के ही 60 वर्षीय प्रमोद ढुली, बेटा 27 वर्षीय जयप्रकाश ढुली, 25 वर्षीय आशा बागती व बंगाल के मालदा निवासी 24 वर्षीय देवकी ढुली गंभीर रूप से घायल हो गए।

    वहीं, दूसरे पक्ष के 70 साल अशोक ढुली भी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल प्रमोद ढुली की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई।

    मनसा मंदिर की जमीन को लेकर चल रहा है विवाद 

    घटना की सूचना मिलने पर एसआई सत्यदेव प्रसाद पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस दौरान एक पक्ष के घायल जय प्रकाश ढुली ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मनसा मंदिर की खाली जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा था।

    अशोक ढुली, संजय ढुली व मोहन ढुली गांव में घर जमाई के रूप में रह रहे हैं। वे लोग उस जमीन को जबरन हथियाना चाह रहे थे। घटना के दिन हमलोग मंदिर की जमीन की घेराबंदी कर रहे थे।

    मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

    इसी बीच सभी आरोपितों ने मिलकर लाठी व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोग घायल हो गए। घटना को लेकर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    ये भी पढ़ें: Garhwa Crime News : बच्चों के बीच हुए विवाद में भौजाई से हुई थी नोकझोंक, ननद ने जहर खाकर दे दी जान

    ये भी पढ़ें: गैंगस्टर अमन की हत्या पर झारखंड HC ने लिया संज्ञान, सरकार से मांगी रिपोर्ट; जेल IG को भी दिया यह निर्देश

    ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime: देवघर में पुरानी रंजिश में युवक को पीटकर किया अधमरा, दहशत फैलाने के लिए फेंका बम; 16 लोगों पर FIR

    खबरें और भी