विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'षड्यंत्रकारियों ने जेल में डाल दिया वरना...', हेमंत सोरेन ने चुन-चुनकर किए हमले, पूछे कई तीखे सवाल

Published: Mon, 19 Aug 2024 01:28 PM (IST)

Jharkhand CM Mainiya Yojana पाकुड़ में मुख्यमंत्री मंइयां योजना का शुभारंभ करते हुए हेमंत सोरेन ने भाजपा पर चुन-चुनकर हमला ...और पढ़ें

आधी आबादी को वर्ष में 12 हजार रुपए दिए जाएंगे: हेमंत सोरेन। (फाइल फोटो)
आधी आबादी को वर्ष में 12 हजार रुपए दिए जाएंगे: हेमंत सोरेन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पाकुड़ जिले में मुख्यमंत्री मंइयां योजना का किया शुभारंभ
  2. षड्यंत्रकारियों ने जेल भेज दिया, नहीं तो एक वर्ष पहले शुरू होती मंइयां योजना : हेमंत

जागरण टीम, पाकुड़। Jharkhand CM Mainiya Yojana मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को मुख्यमंत्री मंइयां योजना का शुभारंभ पाकुड़ जिले के गायबथान पंचायत से की। इस मौके पर तिलकामांझी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री मंइयां योजना की शुरुआत हो रही है।

झारखंड सरकार रक्षाबंधन पर्व पर समस्याओं व चुनौतियों से जूझ रही महिलाओं को इस योजना से जोड़ रही है। महिलाओं के लिए यह बड़ा सम्मान है।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत आधी आबादी को साल में 12 हजार रुपए दिए जाएंगे। अभी तक 40 लाख से अधिक महिलाओं ने फार्म भरा है और उसकी स्वीकृति भी मिल गई। हर महीने के 15 तारीख तक खाते में राशि पहुंच जाएगी।

मुख्यमंत्री सोरेन अपने संबोधन में कहा कि आधी आबादी के लिए वर्षों से कुछ विशेष कार्य के लिए सोच रहा था। इसी बीच षड्यंत्रकारियों ने मुझे जेल में डलवा दिया।

हेमंत सोरेन ने कहा कि जेल नहीं जाते तो यह योजना एक वर्ष पहले की शुरू हो जाती। इस ऐतिहासिक दिन को धरातल में लाने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने आगे कहा कि कुछ षडयंत्रकारियों ने योजनाओं को धरातल पर उतारने से पहले षड्यंत्र रचा, लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी। गांव-गांव तक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल शुरू की है। षडयंत्रकारियों के गलत मंसूबों पर पानी फेरने का कार्य किया जाएगा।

राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्य सरकार की जनकल्यानकारी योजनाओं का जिक्र किया। कहा कि वर्ष 2019 के पहले जब डबल इंजन की सरकार थी, तब आम जनता त्रस्त थी।

हमारी सरकार ने कानून बना दिया कि राज्य में रहने वाले 60 वर्ष के सभी वृद्धों को वृद्धावस्था पेंशन मिलेगा। गरीबी को देखते हुए हमारी सरकार ने 60 साल की उम्र सीमा को घटाकर 50 वर्ष कर दिया।

यदि हम योजना गिनाने लगे तो भाजपा के लोग योजनाओं के बोझ तले दब जाएंगे। इनके पास कोई मुद्दा नहीं रहा तो हिंदू-मुस्लिम, सिक्ख-ईसाई, अगड़ा-पिछड़ा आदि के माध्यम से अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने में लगे हैं।

संताल परगना के मसले पर भाजपा को घेरा

मुख्यमंत्री सोरेन ने संताल परगना के मसले पर भाजपा को घेरा। कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन ने वर्ष 2000 में झारखंड राज्य लिया।

अब भाजपा वाले कहते हैं कि संताल परगना को झारखंड से अलग कर दो, क्योंकि संताल में भाजपा की राजनीतिक जमीन नहीं है।

फिर इन षडयंत्रकारियों ने षड्यंत्र रच कर हमें जेल में डाल दिया और लोकसभा चुनाव करवाया। फिर भी झामुमो गठबंधन को पांच सीटें मिलीं। अगर मैं बाहर रहता तो 12 सीटें जीतता।

विधायकों की खरीद-फरोख्त भाजपा की नीति

सीएम सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार गांव से चलने वाली सरकार है। जब राज्य में डबल इंजन की सरकार थी, तब ऐसी कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत क्यों नहीं की गई थी।

भाजपा की सरकार जब कानून बनाती है तब वह संवैधानिक हो जाता है और जब हम कानून बनाते हैं तब वह असंवैधानिक हो जाता है। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को झारखंड से बाहर निकाल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति विकास की नहीं बल्कि विधायकों को तोड़ने, खरीद-फरोख्त करने की है। जिसे जनता समझ चुकी है। सूबे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, दीपिका सिंह पांडेय, बेबी देवी ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: कोल्हान में JMM के प्रदर्शन पर कितना असर डाल पाएंगे चंपई सोरेन? विस चुनाव में पार्टी को झटका लगने के आसार

आचार संहिता लागू होने से पहले झारखंड की महत्वाकांक्षी योजनाएं होंगी पूरी, राज्य सरकार का निर्माण कार्य पर जोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।