Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'उनको जगह नहीं मिलेगी...', कुर्सी संभालते ही भाजपा पर जमकर बरसे चंपई सोरेन; पूर्व सीएम हेमंत को लेकर कह दी बड़ी बात

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Fri, 02 Feb 2024 07:26 PM (GMT+05:30)

    Jharkhand Politics मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते ही झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन ने भाजपा पर हमला बोल दिया है। उन्होंने आज पाकुड़ में कांग्रेस के भार ...और पढ़ें

    पाकुड़ में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन
    पाकुड़ में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

    HighLights

    1. लोकप्रिय युवा मुख्यमंत्री को एजेंसी की मदद से भेज दिया जेल- चंपई सोरेन
    2. भाजपा ने राज्य के लोगों के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया- चंपई सोरेन

    जागरण संवाददाता, पाकुड़। झारखंड के गठबंधन ने सरकार बनाकर यह साबित कर दिया है कि विपक्ष का हथकंडा झारखंड में नहीं चलेगा। इसे हमने तोड़ दिया है। यह बातें मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कही। वे शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण के बाद पहली बार पाकुड़ में कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसी की मदद से राज्य के युवा व जनप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री को झूठा आरोप में जेल भेज दिया है। पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड बनने के बाद सबसे अधिक सत्ता में रहने वाली भाजपा ने राज्य के लोगों के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया।

    जब लोकप्रिय युवा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां के लोगों के लिए काम करना शुरू किया तो उनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसी का दुरूपयोग किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आदिवासी मूलवासी एक दिन भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे। झारखंड की धरती पर उनको खड़ा होने के लिए जगह नहीं मिलेगी। 

    पूर्वजों ने जो लड़ाई लड़ी थी उसे फिर से बहाल करेंगे- चंपई सोरेन

    उन्होंने कहा कि मणिपुर से निकली यह न्याय यात्रा झारखंड के लोगों को जोड़ने का काम करेगी। हम सब इस न्याय यात्रा के साथ है। आने वाले साल में हमलोग अपना जनमत के साथ भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे। हमारी आजादी के लिए पूर्वजों ने जो लड़ाई लड़ी थी उसे फिर से बहाल करेंगे।

    खबरें और भी

    यहां के संविधान जो आंबेडकर की देन है उसे बचाने का काम करेंगे। इसके पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के साथ मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मंच पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के पहुंचने के करीब आधे घंटे बाद सभा में पहुंचे राहुल गांधी का  मुख्यमंत्री ने खड़ा होकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें-

    क्यों खास हैं झारखंड की ये तीन लोकसभा सीट? मोदी-शाह के बाद अब राहुल लगा रहे जोर; यहां सिर्फ सोरेन का चलता है सिक्का

    Champai Soren: चंपई सोरेन बने झारखंड के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस-RJD कोटे से दो विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ