Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकुड़ में सहायक आचार्यों को मिली राहत, गृह प्रखंड के पास स्कूलों में हुई पदस्थापना

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 01:47 PM (IST)

    Pakur में 56 नवनियुक्त सहायक आचार्यों की पदस्थापना में संशोधन किया गया है। ...और पढ़ें

    पाकुड़ में गृह प्रखंड के नजदीक शिक्षकों की हुई पोस्टिंग।(प्रतीकात्मक फोटो)

    पाकुड़ में गृह प्रखंड के नजदीक शिक्षकों की हुई पोस्टिंग।(प्रतीकात्मक फोटो)

    संवाद सहयोगी, पाकुड़। Pakur News: नवनियुक्त सहायक आचार्यों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत नियुक्त 56 सहायक आचार्यों की पदस्थापना में संशोधन किया गया है।

    जिला शिक्षा स्थापना समिति ने शिक्षकों के अभ्यावेदनों पर विचार करते हुए गृह प्रखंड अथवा उसके नजदीकी विद्यालयों में पारस्परिक एवं पुनः पदस्थापन को स्वीकृति दी है। उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 15 जुलाई को हुई समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

    जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने आदेश जारी कर सभी संबंधित शिक्षकों को नवपदस्थापित विद्यालयों में योगदान देने का निर्देश दिया है। आठ मई 2026 को रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से जिले के नवनियुक्त सहायक आचार्यों की पहली पदस्थापना की गई थी।

    इसके बाद बड़ी संख्या में शिक्षकों ने विद्यालयों की अधिक दूरी, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, पारिवारिक दायित्वों तथा आवागमन में हो रही कठिनाइयों का हवाला देते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक एवं डीसी को आवेदन देकर निकटवर्ती विद्यालय में पदस्थापन की मांग की थी।

    खबरें और भी

    15 जुलाई को हुई जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में सभी आवेदनों की विस्तार से समीक्षा की गई। समिति ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप गृह प्रखंड के निकट उपलब्ध विद्यालय, पारस्परिक पदस्थापन की संभावना तथा शिक्षक-छात्र अनुपात (पीटीआर) को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया।

    प्राथमिक (कक्षा एक से पांच) के अलावा कक्षा छह से आठ के सामाजिक विज्ञान, गणित-विज्ञान एवं भाषा विषय के सहायक आचार्यों की पदस्थापना में भी संशोधन किया गया। हालांकि सभी आवेदन स्वीकार नहीं किए गए।

    जिन विद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात प्रभावित होने की संभावना थी, जहां पारस्परिक विद्यालय उपलब्ध नहीं थे अथवा शिक्षक पहले से ही उसी प्रखंड में कार्यरत थे, उनका आवेदन अस्वीकार कर दिया गया।

    आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पुनः पदस्थापन विशेष परिस्थितियों में किया गया है, इसलिए किसी भी शिक्षक को यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा। नए विद्यालय में योगदान देने के बाद ई-विद्यावाहिनी पर बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा।

    इन शिक्षकों का बदला पदस्थापना (कक्षा एक से पांच)

    क्रम शिक्षक पूर्व पदस्थापन नया पदस्थापन
    1 शिवराम किस्कू यूएमएस मलयपुर यूएमएस बिचपहाड़ी
    2 साहिना बेगम यूएचएस बड़ा सरसा यूपीजी एमएस बोरहा
    3 मोनिरुल हक यूएचएस 2 डुमरचीर यूएमएस किस्मत कदमसर
    4 एमडी हुस्ने मुबारक साहरपुर यूएमएस कुमारपुर
    5 अभिषेक कुमार सिंह यूएमएस बिचपहाड़ी यूएमएस मलयपुर
    6 उत्तम कुमार साह तिलाईपाड़ा पीएस राजबाड़ी
    7 संजू सोरेन हांसदा सिंहदेहरी यूएमएस सोनाजोड़ी
    8 मधुश्री साहा अंबाजोरा इंग्लिशपाड़ा
    9 एमडी अबरार हुसैन सिंगारसी पीएस जबरदाहा
    10 राजेश कुमार तिवारी पीएस जबरदाहा प्रतापपुर
    11 कुतुबुद्दीन मंडल पोखरिया लक्ष्मीपुर
    12 सुबन मरांडी बिंझामारा यूएचएस पलियादाहा
    13 सखी चंद यादव चूड़ीधारी मानसिंहपुर
    14 अंबिका प्रसाद साहा कालदाम बिंझामारा
    15 लोकेश चंद्र साहा मानसिंहपुर खैरीबाड़ी
    16 जियाउल हक बिंझामारा शीतेशनगर
    17 मोहम्मद मोमिन ड्रादर कुसमनगर
    18 मुबारक अंसारी बड़ा घाघरा बलियाडांगा
    19 अब्दुल लाहिल फारुक धर्मखानपाड़ा गगनपहाड़ी
    20 दीपांकर भद्र खैरीबाड़ी बिंझामारा
    21 नेहा मुर्मू तसरिया कोलाजोड़ा
    22 ज्योत्सना खातून श्यामपुर महेशपुर ब्लॉक विद्यालय
    23 पिंटू साहा परोलबोना ऊपरी मोहुलबोना
    24 सोमेश मुर्मू राजबांध श्यामसुंदरपुर
    25 अब्दुर रज्जाक छोटा बरमसिया दराजमाठ (उर्दू)
    26 चरण मुर्मू धोवादंगल तसरिया
    27 नादिरा खातून सिजुवा फरसा
    28 देवीधन किस्कू बड़ा बास्को सलपानी
    29 प्रेम प्रकाश किस्कू बैजनाथपुर छोटा बरमसिया
    30 अभिमन्यु कुमार गुप्ता कालदाम पहाड़ बरहाबाद

    शिक्षकों का पदस्थापन (कक्षा छह से आठ): फाल्गुनी सिंह, मोनिका मंडल, मार्सेला मुर्मू, विकास कुमार भगत, जयंत कुमार दत्ता, पंकज कुमार मिश्रा, अनिल हेंब्रम, प्रभा रानी मुर्मू, मनोज कुमार प्रमाणिक, दिनेश कुमार, संजय कुमार दास, पूनम पूर्ति, एमडी अल्ताफ हुसैन मोमिन, एमडी अरसलान अंसारी, एमडी वसीम अंसारी तथा पूनम रानी सहित अन्य शिक्षकों की पदस्थापना में संशोधन किया गया है।

    गणित-विज्ञान एवं भाषा विषय में भी बदलाव: एमडी जाकिर, इनामुल हक, अजीमुद्दीन शेख, विक्रम कुमार, पूजा कुमारी, अमन कुमार, अंजलि अनुपम, अमृत केशरी, हरिलाल दास, तोबरेज अली, एमडी नजरूल इस्लाम, एमडी नूर इस्लाम सहित कई शिक्षकों को भी गृह प्रखंड अथवा नजदीकी विद्यालयों में नई तैनाती दी गई।