Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकुड़ में पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट, मासूम बेटी ने बयां किया खौफनाक मंजर

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 12:48 PM (IST)

    Pakur Double Murder: लिट्टीपाड़ा में घरेलू विवाद के चलते अबरास अंसारी ने अपनी पत्नी गुलचेहरा बीबी और सास मेनजा बीबी की चाकू मारकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    झेनागढ़िया गांव में घटना की जांच करती पुलिस। (फोटो जागरण)

    झेनागढ़िया गांव में घटना की जांच करती पुलिस। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. दामाद ने पत्नी और सास की चाकू मारकर हत्या की।

    2. घरेलू विवाद को हत्या का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

    3. आरोपी अबरास अंसारी फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

    संवाद सूत्र, लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। Pakur Double Murder झारखंड के पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के झेनागढ़िया गांव में बुधवार की आधी रात घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। करीब 12 बजे अबरास अंसारी ने कथित तौर पर चाकू से वार कर अपनी 22 वर्षीय पत्नी गुलचेहरा बीबी और 50 वर्षीय सास मेनजा बीबी की हत्या कर दी।

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। अबरास ने घटना को अपने बच्चों के सामने अंजाम दिया। उसकी सात वर्षीय मासूम बेटी ने खौफनाक घटना को बयां किया है।

    आरोपित अबरास दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। वह घटना के दिन ही घर आया था। थाना प्रभारी विवेक कुमार दलबल के साथ रात में ही घटना स्थल पहुंच मामले की जांच की। शवों को कब्जे में लेकर गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

    मृतक की सात वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि पिता बुधवार की रात घर पर आया और मां और नानी से किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद काफी बढ़ गया। इसी बीच पिता ने चाकू निकाला और मां तथा नानी पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई।

    खबरें और भी

    मृतका के तीन बच्चे रोने चिल्लाने लगे। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तबतक अबरास फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए घेराबंदी की है। आरोपित कोलकाता में मजदूरी करता है। एसडीपीओ कुमार गौरव घटना स्थल पहुंच मामले की जानकारी ली।