Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या Hemant Soren की पिच पर Rahul Gandhi करेंगे बैटिंग? झामुमो के गढ़ में घुसने की कर रहे तैयारी

    By Rohit Kumar Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Wed, 31 Jan 2024 02:54 PM (GMT+05:30)

    Jharkhand News कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 फरवरी को पाकुड़ के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगी। यात्रा का रात्रि ...और पढ़ें

    हेमंत सोरेन के गढ़ में कांग्रेस लगा सकती है जोर (जागरण)
    हेमंत सोरेन के गढ़ में कांग्रेस लगा सकती है जोर (जागरण)

    HighLights

    1. राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो फरवरी को झारखंड के पाकुड़ जिले में प्रवेश करने वाली है।
    2. 1980 के बाद से लिट्टीपाड़ा पर लगातार झामुमो का कब्जा

    रोहित कुमार, पाकुड़। Hemant Soren News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 फरवरी को पाकुड़ के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगी। यात्रा का रात्रि पड़ाव पाकुड़ जिले में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के तहत नवाडीह में होगा। लिट्टीपाड़ा झारखंड मुक्ति मोर्चा का राजनीतिक गढ़ है।

    पिछले चालीस साल से यहां पर झामुमो का कब्जा है। ऐसे में लिट्टीपाड़ा में राहुल गांधी के रात्रि विश्राम कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। क्या राहुल गांधी (Rahul Gandhi) झामुमो की राजनीतिक पिच पर खेलेंगे? झामुमो के गढ़-लिट्टीपाड़ा पर भाजपा ही नहीं अब कांग्रेस की नजर है। पहले विधानसभा चुनाव के दौरान लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रहती थी।

    लिट्टीपारा सीट पर कांग्रेस का जोर

    धीरे-धीरे भाजपा ने जनाधार बढ़ाया और कांग्रेस को धकेल कर दूसरे नंबर पर आने लगी। एक बार फिर कांग्रेस लिट्टीपाड़ा को लेकर गंभीर दिख रही है। यही कारण है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी का रात्रि विश्राम कार्यक्रम लिट्टीपाड़ा के नवाडीह में बनाया गया है।

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पाकुड़ से निकलने वाली है

    राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो फरवरी को झारखंड के पाकुड़ जिले में प्रवेश करने वाली है। कांग्रेस ने इस यात्रा को यादगार बनाने को लेकर पूरी ताकत झोंक रही है। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित है।

    खबरें और भी

    लिट्टीपाड़ा प्रखंड देश के आकांक्षी प्रखंड में शामिल है। इससे इस क्षेत्र के पिछड़ेपन को समझा जा सकता है। परंतु झारखंड के संताल क्षेत्र में राजनीतिक रूप से यह काफी प्रभावी रहा है। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र पर झामुमो के दिग्गज नेता साइमन मरांडी व उनके परिवार का हमेशा दबदबा रहा है। पहले साइमन मरांडी, फिर सुशीला हांसदा और अब दिनेश मरांडी यहां से विधायक हैं। 1980 के विधानसभा चुनाव में लिट्टीपाड़ा सीट पर झामुमो के साइमन मरांडी ने जीत दर्ज की थी।

    1980 के बाद से लिट्टीपाड़ा पर लगातार झामुमो का कब्जा

    1980 के बाद से लिट्टीपाड़ा पर लगातार झामुमो का कब्जा रहा। झामुमो के परंपरागत गढ़ में अब कांग्रेस भी अपनी भविष्य तलाश रही है। यही कारण है कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की गतिविधि हाल के दिनों में बढ़ी है। अब राहुल गांधी की यात्रा का रात्रि पड़ाव होने जा रहा है।

    यह भी पढ़ें

    Jharkhand Budget 2024: झारखंड में राजनीतिक हलचल के बीच 9 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 13 दिनों का होगा सेशन

    'झामुमो के केस का सामना करने को तैयार' हेमंत सोरेन पर बाबूलाल ने साधा निशाना; बोले- बालू,जमीन और कोयले के बाद अब...