Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकुड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर उमड़ी भीड़, प्रतिमा अनावरण कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 03:51 PM (GMT+05:30)

    Pakur में झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। ...और पढ़ें

    पाकुड़ में शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अतिथि। (फोटो जागरण)

    पाकुड़ में शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अतिथि। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. पाकुड़ में शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि मनाई गई।

    2. हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया, प्रतिमा अनावरण हुआ।

    3. नेताओं ने दिशोम गुरु के संघर्षों और योगदान को याद किया।

    जागरण संवाददाता, पाकुड़। झारखंड मुक्यि मोर्चा (JMM) के संस्थापक अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को पाकुड़ के बाजार समिति परिसर में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने शामिल होकर दिशोम गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    इससे पूर्व पुराने डीसी चौक पर स्थापित शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण स्थानीय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, विधायक हेमलाल मुर्मू, उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक जयदीप सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

    श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने दिशोम गुरु के साथ बिताए आंदोलन के दिनों और उनके संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का योगदान झारखंड के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।


    विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि दिशोम गुरु ने अलग झारखंड राज्य का सपना देखा और उसे साकार करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। राज्य और समाज के प्रति उनका योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

    कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।