पलामू में खूनी खेल, अज्ञात अपराधियों ने बंधु उरांव की निर्मम हत्या की, जांच में जुटी पुलिस
पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने बंधु उरांव की हत्या कर दी, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मा ...और पढ़ें

पलामू के पांकी में बंधु उरांव की अज्ञात अपराधियों ने हत्या की।
HighLights
पलामू के पांकी में बंधु उरांव की अज्ञात अपराधियों ने हत्या की।
मंगलवार देर रात हुई वारदात से गांव में दहशत का माहौल।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र की मंगलवार देर रात हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पांकी थाना क्षेत्र की रतनपुर पंचायत अंतर्गत इरगु गांव निवासी बंधु उरांव की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस समय चला, जब ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से संबंधित जारकारी जुटाई। इसका बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्र किए हैं, ताकि हत्या के कारणों और अपराधियों तक पहुंचा जा सके। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और घटना में शामिल अपराधियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।