विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Palamu News : हिरण का शिकार किया; फिर दो टुकड़े किए, सिर जंगल में छोड़ा और धड़ लेकर चले गए

By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Sun, 04 Dec 2022 05:17 PM (IST)

झारखंड के पलामू में रजडेरवा जंगल में शिकारियों के एक हिरण का शिकार करने का मामला सामने आया है। शिकारयों ...और पढ़ें

पलामू में हिरण का शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पलामू में हिरण का शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पाटन ( पलामू), जासं। झारखंड के पलामू में रजडेरवा जंगल में शिकारियों के एक हिरण का शिकार करने का मामला सामने आया है। शिकारयों ने बेहद निर्मम ढंग से कत्ल करने के बाद हिरण की लाश को मौके पर ही काटकर दो हिस्सों में बांट दिया। इसके बाद हिरण के सिर को जंगल में ही छोड़ दिया और धड़ लेकर चले गए।

जानकारी के अनुसार, हिरण के शिकार की खबर के बाद से वन महकमा सुस्त दिख रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने शिकारियों को पकड़ने के बजाय हिरण के सिर की बरामदगी को अपनी सफलता बताया है।

दरअसल, पलामू जिले के पाटन प्रखंड के रजडेरवा जंगल में शुक्रवार की सुबह शिकारी घुसे थे। शिकारियों ने एक हिरण का शिकार किया। ग्रामीणों ने सहायक वन संरक्षक रामसूरत प्रसाद और वनपाल पंचम कुमार दुबे को इसकी सूचना दी। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। चार लोगों को पकड़ा। परंतु बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

इस मामले में और अधिक जानकारी के लिए शुक्रवार की देर रात तक सहायक वन संरक्षक और वन पाल को कई बार मोबाइल नंबर पर फोन किया गया, लेकिन दोनों ने फोन रिसीव नहीं किया। शनिवार को सहायक वन संरक्षक राम सूरत प्रसाद मीडिया के सामने आए और उन्होंने सिर बरामदगी को बड़ी कामयाबी बताया।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रजडेरवा जंगल में कुछ शिकारी घुसे हैं। सूचना मिलने के बाद उन्होंने टीम के साथ छापेमारी की। वन विभाग की टीम को देखते ही हिरण के शिकारी फरार हो गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जिन लोगों को पकड़ा गया था वह कौन थे और उन्हें आखिर क्यों छोड़ दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।