विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में दिल दहला देने वाली घटना, नवजात का शव मुंह में दबाकर अस्पताल पहुंचा कुत्ता; मचा हड़कंप

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:30 AM (IST)

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में एक आवारा कुत्ता नवजात शिशु का शव लेकर पहुंच गया, जिससे हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें

आवारा कुत्ता नवजात का शव लेकर अस्पताल पहुंचा।

आवारा कुत्ता नवजात का शव लेकर अस्पताल पहुंचा।

HighLights

  1. आवारा कुत्ता नवजात का शव लेकर अस्पताल पहुंचा।

  2. घटना से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज परिसर में हड़कंप।

जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल परिसर में मंगलवार की सुबह एक आवारा कुत्ता नवजात शिशु का शव मुंह में दबा कर पहुंच गया।

इस घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। नवजात का शव किसका है और कुत्ता उसे कहां से लेकर आया, इसका पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे इलाज कराने पहुंचे एक युवक ने कुत्ते को नवजात का शव मुंह में दबाकर अस्पताल परिसर में घूमते देखा। यह दृश्य देखकर अस्पताल कर्मियों और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पदाधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। नवजात की पहचान और शव अस्पताल परिसर तक पहुंचने के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में शव गृह का फ्रिज खराब, दुर्गंध से मरीज और स्टाफ बेहाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।