Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Palamu Crime: घर में घुसकर दोस्त ने दोस्त को गोलियों से भूना, युवक की हालत गंभीर; मामले की जांच जारी

    By japala Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 24 Jan 2024 05:43 PM (IST)

    पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अपराधी वारदात को अ ...और पढ़ें

    Palamu Crime: घर में घुसकर दोस्त ने दोस्त को गोलियों से भूना, युवक की हालत गंभीर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    Palamu Crime: घर में घुसकर दोस्त ने दोस्त को गोलियों से भूना, युवक की हालत गंभीर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. इलाज के लिए मेदिनीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया
    2. फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद किया गया

    संवाद सूत्र, जपला (पलामू)। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमन-चैन मोहल्ले के एक घर में घुसकर अपराधियों ने गौतम सिंह नाम युवक को गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। इधर, घटना को अंजाम देकर अपराधी भागने में सफल रहे। हालांकि, पुलिस ने एक कथित अपराधी को पकड़ लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

    जख्मी युवक गौतम सिंह को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जाती है। बताया जाता है कि गौतम सिंह के पड़ोसी दोस्त विवेक सिंह व दीपक सिंह बुधवार की सुबह गौतम से मिलने के बहाने उसके घर आए थे। इसी क्रम में विवेक ने उसे गोली मार दी।

    क्या है पूरा मामला

    वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से छत से कूद कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। घटना के आधे घंटे के अंदर एक अपराधी को पकड़ लिया। फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिया गया है। डीएसपी अजय कुमार व थाना प्रभारी समीर तिर्की घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है।

    पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। विवेक सिंह को पकड़ने के लिए भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। घटना के पीछे की वजह आपसी लेनदेन का विवाद बताया जाता है। फिलहाल, गौतम सिंह की हालत गंभीर बताई गई है। उसे एक पेट के नीचे व एक सीने में गोली लगी है।

    खबरें और भी

    पीड़ित की मां ने क्या कुछ कहा 

    जख्मी गौतम सिंह की मां ने बताया कि गोली मारने वाला युवक पड़ोस का ही रहने वाला है। महिला ने एक युवक की पहचान विवेक सिंह के रूप में की है।

    महिला ने बताया कि कई दिन पहले ही विवेक जेल से बाहर आया था। उसे एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया था। विवेक व दीपक घायल गौतम के साथी बताए जाते हैं। विवेक ने अचानक गौतम को गोली क्यों मारी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। गोली मारकर भागने के दौरान विवेक को गौतम के पिता ने पकड़ लिया था। बावजूद वह झटका देकर छत के सहारे भाग निकला।

    ये भी पढ़ें: Jharkhand News: Abua Awas Scheme को लेकर आया बड़ा अपडेट! इस जिले में एक लाख परिवार को मिलेगा घर

    ये भी पढ़ें: लातेहार से नशे की बड़ी खेप बरामद, 4 किलो अफीम के साथ तीन को किया गया गिरफ्तार; पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा