Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू में 22 वर्षीय युवती का अधजला शव मिला, घटनास्थल से शराब की बोतल और चना बरामद

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 12:55 PM (IST)

    पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के केल्हार जंगल में मंगलवार सुबह एक अज्ञात 22 वर्षीय युवती का अधजला शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ...और पढ़ें

    युवती का अधजला शव मिला ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

    युवती का अधजला शव मिला ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

    HighLights

    1. पलामू के केल्हार जंगल में अधजला शव बरामद।

    2. मृतका की उम्र लगभग 22 वर्ष, पहचान अज्ञात।

    3. घटनास्थल से शराब की बोतल, चना जैसे साक्ष्य मिले।

    संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करसो पंचायत के केल्हार जंगल से मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवती का अधजला शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    ग्रामीणों के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 22 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया घटना सोमवार देर रात की मानी जा रही है। 

    मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं 

    घटनास्थल से महुआ शराब की बोतल, चना तथा रॉकेट भी बरामद हुए हैं, जिससे मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में युवती की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। 

    इस संबंध में चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटनास्थल से मिले कुछ सामानों को जब्त किया गया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।



    खबरें और भी