Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'भ्रष्टाचार में डूबी है हेमंत सरकार' भाजपा नेता का CM सोरेन पर हमला; खोल दी मुख्यमंत्री के दावे की पोल

    By Sachidanand Kumar Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 31 Dec 2023 06:19 PM (IST)

    पांकी विधायक रविवार को पलामू जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन् ...और पढ़ें

    'भ्रष्टाचार में डूबी है हेमंत सरकार' भाजपा नेता का CM सोरेन पर हमला;
    'भ्रष्टाचार में डूबी है हेमंत सरकार' भाजपा नेता का CM सोरेन पर हमला;

    HighLights

    1. लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीट जीतेगी- भाजपा नेता
    2. पूर्व सांसद मनोज ने कहा- हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर विफल

    जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड को लूट खंड राज्य बना दिया है। सरकार की पूरी व्यवस्था भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इसके बाद भी हेमंत सरकार दावा कर रही है कि हमारे चार साल बेमिसाल हैं। इस सरकार की आम जनता के समक्ष पोल खुल गई है। ये बातें पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कही।

    रविवार को स्थानीय नीमिया स्थित भाजपा के पलामू जिला कार्यालय में संवाददाताओं से वह बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में जलजीवन मिशन में व्याप्त भ्रष्टाचार को जनता देख रही है।

    'लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीट जीतेगी'

    मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीट जीतकर सत्ता में आएगी। इसमें चतरा, पलामू समेत झारखंड की सभी 14 सीटें भी शामिल होंगी। इस बार चतरा के सांसद पिछले चुनाव की तुलना में 70-80 हजार ज्यादा वोट लाएंगे।

    उन्होंने कहा कि इसके बाद झारखंड में बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। डबल इंजन की सरकार मिलकर झारखंड को फिर से बुलंदियों पर पहुंचाएगी। हेमंत सरकार आदिवासी व दलित समेत 50 वर्ष के आम गरीबों को भी वृद्धा पेंशन दे। कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कानून का सम्मान करते हुए ईडी के समक्ष अपना बयान दें।

    खबरें और भी

    पूर्व सांसद मनोज ने कहा- सरकार हर मोर्चे पर विफल

    इस दौरान मौके पर मौजूद पलामू पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा के रघुवर सरकार के कार्यकाल में उग्रवाद खत्म हो चुका था।

    इधर, झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार में नक्सलवाद फिर पैर पसारने लगा है। अबुआ आवास का फॉर्म भरने के नाम पर गरीबों का आर्थिक दोहन हुआ है। ईमानदारी से हेमंत बताएं कि कौन सी योजना राज्य सरकार चला रही है। सभी योजना केंद्र सरकार संचालित हैं।

    ये भी पढ़ें: उम्मीदें 2024: झारखंड में 7 नए यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना, खुलेगी उच्च शिक्षा की राह; मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

    ये भी पढ़ें: Corona in Dhanbad: नए साल की पार्टी को लेकर चिंतित स्वास्थ्य विभाग, आज से अलर्ट पर सरकारी अस्पताल, लोगों से की ये अपील