Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिजली चोरी करने वालों की अब खैर नहीं! जेबीवीएनएल लगातार कर रहा है छापेमारी; पकड़े जाने पर लेने के पड़ जाएंगे देने

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 05:16 PM (IST)

    झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड बिजली चोरों और बकायेदारों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इनके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और पकड़े ...और पढ़ें

    झारखंड के जिलों में बिजली चोरी करने पर सख्‍त हुआ जेबीवीएनएल।
    झारखंड के जिलों में बिजली चोरी करने पर सख्‍त हुआ जेबीवीएनएल।

    जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड का बिजली चोरों और बकायेदार के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान सख्त हो गया है। अभियान के क्रम में कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी है। इसे लेकर सभी स्थानों पर छापेमारी दल गठित कर गांव से लेकर शहरी क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही है। गठित दल बकायेदार उपभोक्ताओं को बिल जमा करने का निर्देश दे रहा है।

    चोरी करते पकड़े जाने पर होगी तगड़ी कार्रवाई

    चोरी करते पकड़े जाने पर कार्रवाई कर रहा। विभाग ने नवंबर माह में मेदिनीनगर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में कुल 467 छापेमारी की है। 119 लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी संबंधित थाना में दर्ज की गई है। बिजली चोरों पर 16 लाख जुर्माना लगाया गया।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    ग्रामीण इलाकों में होती है बिजली की अधिक चोरी

    पलामू जिले के ग्रामीण इलाकों में शहरी इलाकों की बनिस्बत बिजली चोरी ज्यादा होती है। मेदिनीनगर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अंतर्गत तीन अवर प्रमंडल आते है। इसमें मेदिनीनगर ग्रामीण, पाटन ग्रामीण और मेदिनीनगर शहरी अवर प्रमंडल शामिल है।

    नवंबर माह में मेदिनीनगर ग्रामीण अवर प्रमंडल में कुल 318 छापेमारी की गई। इसमें 84 विद्युत उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी की गई। सभी पर 10.47 लाख रुपया जुर्माना लगाया गया। कुल 138 विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया। इन पर 60.42 लाख रुपया बिजली बिल बकाया था।

    खबरें और भी

    पाटन ग्रामीण अवर प्रमंडल में कुल 82 छापेमारी की गई। इसमें 22 विद्युत उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। सभी पर 3.74 लाख रुपया जुर्माना लगाया गया। कुल 115 विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया। इन पर 24.99 लाख रुपया बिजली बिल बकाया था।

    मेदिनीनगर शहरी अवर प्रमंडल में कुल 67 छापेमारी की गई। इसमें 13 विद्युत उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई। सभी पर 2.21 लाख रुपया जुर्माना लगाया गया। कुल 49 विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया।

    बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं, जारी रहेगा चेकिंग अभियान

    मेदिनीनगर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता शंभूनाथ चौधरी ने कहा कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देश के आलोक में बकाया बिल की वसूली व चोरी रोकने को लेकर सख्ती की जा रही है। बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी कार्रवाई होती रहेगी।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: अंधेरी रात में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी, अचानक पति की खुली आंख फिर जो हुआ...

    यह भी पढ़ें: गंगा-दामोदर एक्सप्रेस को आरा तक चलाने की तैयारी, धनबाद से बेंगलुरु को चल सकती है नई ट्रेन; कवच योजना पर भी हो रहा जोरदार काम