विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्मी का सितम: झारखंड में प्यास बुझाने के लिए कुएं में कूदे 40 बंदरों की मौत, चरवाहों ने ग्रामीणों को दी जानकारी

Published: Mon, 03 Jun 2024 06:00 AM (IST)

झारखंड में बढ़ती गर्मी और लू के कारण पिछले एक सप्ताह में डेढ़ दर्जन लोगों की मौत हो चुकी हैं ...और पढ़ें

झारखंड में प्यास बुझाने के लिए कुएं में कूदे 40 बंदरों की मौत। (फाइल फोटो)
झारखंड में प्यास बुझाने के लिए कुएं में कूदे 40 बंदरों की मौत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गर्मी की वजह से पूरी तरह से सूखा डैम
  2. जंगल में मौजूद कुएं में पानी पीने गए थे बंदर

जागरण संवाददाता, पांकी (पलामू)। झारखंड में बढ़ती गर्मी और लू के कारण पिछले एक सप्ताह में डेढ़ दर्जन लोगों की मौत हो चुकी हैं, पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। रविवार को पलामू जिले के पांकी मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर सोरठ जंगल के पास एक कुएं में डूबकर 40 बंदरों की मौत हो गई।

ग्रामीणों को चरवाहों के माध्यम से बंदरों के मरने की सूचना मिली। अनुमान लगाया जा रहा है कि बंदर प्यास बुझाने के उद्देश्य से कुएं में कूदे और बाहर नहीं निकल सके।

गर्मी की वजह से पूरी तरह से सूखा डैम

कुएं से कुछ ही दूरी पर एक डैम भी है, लेकिन गर्मी की वजह से यह पूरी तरह सूख गया है। पलामू, गढ़वा, लातेहार समेत कई जिलों में गर्मी के कारण चमगादड़ व कबूतरों की मौत की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: Jharkhand Election News: जोरों पर नतीजों की तैयारी, अब रिजल्ट की बारी; 4 जून को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।