Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: सौतेली मां ने बेटे को सरिये से पीटा, गला दबाकर ली जान; गांव के बाहर गढ्ढे में फेंका शव

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Tue, 25 Jul 2023 02:15 PM (GMT+05:30)

    Palamu News मनहो गांव में एक निर्दयी महिला ने अपने सौतेले बेटे की पहले सरिया से पिटाई की। फिर बाद में गला दबाकर हत्या कर डाली। हत्या के बाद शव को घर स ...और पढ़ें

    Jharkhand: सौतेली मां ने बेटे को सरिये से पीटा, गला दबाकर ली जान; गांव के बाहर गढ्ढे में फेंका शव
    Jharkhand: सौतेली मां ने बेटे को सरिये से पीटा, गला दबाकर ली जान; गांव के बाहर गढ्ढे में फेंका शव

     संवाद सूत्र छतरपुर (पलामू)। छतरपुर थाने से चौंकाने वाली आपराधिक घटना सामने आई है। यहां मनहो गांव में एक निर्दयी महिला ने अपने सौतेले बेटे की पहले सरिया से पिटाई की। जब उसका उससे भी मन नहीं भरा तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

    शव को गांव के बाहर गढ्ढे में फेंका

    उसके बाद सौतेले बेटे के शव को गांव के बाहर गढ्ढे में फेंक दिया। छतरपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को गड्ढे से बाहर निकाल कर पंचनामा किया है। पोस्टमार्टम के लिए शव को मेदिनीनगर भेज दिया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने बेटे की हत्या करने वाली सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है।

    क्या था पूरा मामला?

    छतरपुर थाने के मनहो गांव के लालमोहन यादव ने कुछ वर्ष पहले काजल नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। लालमोहन के पहली पत्नी से दो बेटे और दूसरी पत्नी से दो बेटियां हैं। दूसरी पत्नी अक्सर पहली पत्नी के बेटे विवेक और उसके भाई को प्रताड़ित करते रहती थी।

    काजल देवी का सौतेले बेटों से हुआ था झगड़ा

    सोमवार की रात काजल देवी का सौतेले बेटों के साथ किसी बात को लेकर बहुत झगड़ा हुआ था। बहस के बाद काजल देवी ने लोहे की रॉड से 12 वर्षीय विवेक की पिटाई कर दी थी। पिटाई में विवेक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। आरोप है कि बाद में काजल देवी ने विवेक की गला दबाकर हत्या कर डाली। हत्या के बाद काजल देवी ने शव को घर से कुछ दूर पानी के गड्ढे में फेंक दिया।

    खबरें और भी

    सौतेली मां ने ही की विवेक की हत्या : थाना प्रभारी

    विवेक के छोटे भाई ने मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने छतरपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर छतरपर थाना प्रभारी शेखर कमार के नेतृत्व में पलिस गांव में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि सौतेली मां ने ही विवेक कुमार की हत्या की है। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना हुआ गमछा एवं विवेक के कपड़ों को बरामद किया है। हत्या की आरोपी सौतेली मां को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।