Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कलकटवा जंगल हत्याकांड: अवैध संबंध के चलते हुई थी बुजुर्ग की हत्या, भोज में बुलाकार कुल्हाड़ी से काटा 

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 04:15 PM (IST)

    पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में कलकटवा जंगल में मिले वृद्ध राजदेव महतो के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध के शक और पुरानी रंजिश के ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, तरहसी (पलामू)। झारखंड के पलामू में तरहसी थाना क्षेत्र के सेवती डाक बंगला स्थित कलकटवा जंगल में मिले वृद्ध के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

    इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    सोमवार को प्रेस वार्ता में सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश कुमार मंडल ने बताया कि 2 मार्च 2026 की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि बंगला किनारे पदमा जाने वाली सड़क के पास कलकटवा जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

    मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक की पहचान सेवती गांव निवासी 70 वर्षीय राजदेव महतो (पिता स्व. रामा महतो) के रूप में हुई।मृतक की पत्नी दुलारी देवी के लिखित आवेदन के आधार पर तरहसी थाना कांड संख्या 36/2026 के तहत धारा 103 (1) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लेस्लीगंज (पांकी) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

    अवैध संबंध के शक में रची हत्या की साजिश

    पुलिस अनुसंधान के दौरान संदेह के आधार पर सेवती गांव की देवन्ती देवी से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि तरहसी निवासी सुरेश राम और सेवती निवासी संतोष महतो अक्सर उसके घर शराब पीने आते थे।

    इस कारण मृतक राजदेव महतो को दोनों पर देवन्ती देवी के साथ अवैध संबंध होने का शक था और वह उन्हें बदनाम करने की धमकी देता था।पुलिस के अनुसार मृतक रोज मवेशी चराने कलकटवा जंगल जाता था और अक्सर बच्चु महतो के भंडार घर के पास बैठता था।

    खबरें और भी

    इसी दौरान सुरेश राम, संतोष महतो और बच्चु महतो भी वहां शराब पीने आते थे। मृतक कई बार बच्चु महतो को अपशब्द कहता था, जिससे उसके मन में रोष था। इसी रंजिश में तीनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

    भोज से बुलाकर की हत्या

    27 फरवरी 2026 को दामोदर महतो के बेटे के भोज से बच्चु महतो ने राजदेव महतो को बहला-फुसलाकर अपने कलकटवा जंगल स्थित खपरैल भंडार घर में बुलाया, जहां टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

    इसके बाद शव को पुआल से ढक दिया और खून के निशान मिट्टी डालकर छिपाने की कोशिश की। बाद में 1 मार्च की रात तीनों आरोपियों ने शव को खाट पर लादकर जंगल के रास्ते बंगला किनारे पदमा जाने वाली सड़क के पास फेंक दिया, ताकि किसी पर शक न हो।

    टांगी व खटिया बरामद

    पुलिस ने सख्ती से पूछताछ के बाद सेवती निवासी बच्चु महतो (55) और संतोष महतो (50) को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी और खटिया बरामद कर ली गई है।

    वहीं, इस कांड का एक अन्य आरोपी सुरेश राम (करीब 50 वर्ष) निवासी तरहसी फरार है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी आनंद राम, पुअनि मनिन्द्र कुमार शर्मा, अनंत कुमार सिंह, हवलदार प्रफुल्ल बाड़ा, आरक्षी पात्रिक कुल्लु, आरक्षी सतेन्द्र कुमार व चालक आरक्षी मनोज कुमार यादव शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- किसान के घर में पला हिरण का बच्चा, बकरी के साथ खेलता रहा... जंगल में छोड़ने पर दोबारा लौट आया

    यह भी पढ़ें- आदित्यपुर नगर निगम में अंकुर सिंह बने डिप्टी मेयर, एक वोट से मिली जीत