Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू में संदिग्ध परिस्थितियों में घर से मिला व्यक्ति का शव, पत्नी से अक्सर होता था विवाद

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 10:36 AM (IST)

    पलामू के चेतमा गांव में संतोष राम (45) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से मिला। मृतक का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था; पुलिस मामले की जांच ...और पढ़ें

    घर से मिला व्यक्ति का शव ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

    घर से मिला व्यक्ति का शव ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

    HighLights

    1. पलामू के चेतमा गांव में व्यक्ति का शव मिला।

    2. मृतक संतोष राम की उम्र करीब 45 वर्ष थी।

    3. पत्नी से अक्सर विवाद होता था, पुलिस जांच में जुटी।

    संवाद सूत्र, पाटन (पलामू)। पाटन थाना क्षेत्र के चेतमा गांव में शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुन्नू राम के पुत्र संतोष राम (करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है। 

    घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही किशनपुर पिकेट प्रभारी चंद्रशेखर कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। 

    पत्नी से होता था विवाद

    ग्रामीणों के अनुसार संतोष राम का अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। घटना के बाद गांव में विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं और कुछ ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। 

    हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में अपराधियों के घरों की होगी GPS मैपिंग, एक क्लिक पर खुलेगी पूरी डिजिटल कुंडली


    खबरें और भी