Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: शादी कर मुस्लिम से हिन्दू बनी महिला की संदिग्ध मौत, घर के अंदर सड़ी-गली हालत में मिला शव

    By Jagran NewsEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Sat, 17 Jun 2023 09:50 PM (IST)

    झारखंड में पलामू शहर थाना क्षेत्र के परशुराम नगर के एक मकान से 38 साल की महिला का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक मुस्लिम महिला ने एक हिंदू ...और पढ़ें

    शादी कर मुस्लिम से हिन्दू बनी महिला की संदिग्ध मौत, घर के अंदर सड़ी-गली हालत में मिला शव
    शादी कर मुस्लिम से हिन्दू बनी महिला की संदिग्ध मौत, घर के अंदर सड़ी-गली हालत में मिला शव

    जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर/पलामू: झारखंड में पलामू शहर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मिला का शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ।

    मामला परशुराम नगर का है, जहां एक मकान में 38 साल की महिला की लाश मिली। बताया जा रहा है कि मृतक महिला मुस्लिम थी जिसने एक हिंदू युवक से शादी कर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था।

    मृतका का नाम शैना यासमीन उर्फ संगीता गुप्ता है। वह रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम इलाके की रहने वाली थी और हिंदू युवक से उसने दूसरा विवाह रचाया था।

    वह पिछले दो माह से मेदिनीनगर शहर के पांकी रोड परशुराम नगर में प्रेमचंद पांडेय के मकान में किराए पर रहती थी।

    जेल में बंद है पति

    उसका दूसरा पति दीपक कुमार लाल मर्डर केस में मेदिनीनगर केंद्रीय कारा में बंद है। सूचना पाकर शहर थाने की पुलिस परशुराम नगर स्थित घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया।

    शव सड़ा गला होने के कारण इसका पोस्टमार्टम यहां नहीं किया गया। चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

    शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर खाने से मौत होने का मामला प्रतीत होता है। पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    बीमारी से हुई शैना की मौत

    शैना यासमीन उर्फ संगीता गुप्ता की मौत पर सेंट्रल जेल में बंद उसके दूसरे पति दीपक कुमार लाल को पूछताछ के लिए शहर थाना लाया गया। दीपक पलामू जिला के तरहसी थाना के ललगड़ा गांव का निवासी है। उसने बताया कि उसकी पत्नी से बराबर बात होती थी।

    इसलिए गई संगीता की जान

    16 जून की शाम 4.30 बजे आखिरी बार बात हुई थी। इसमें उसने अपने को बुखार से पीड़ित बताया था। उसने उसको दवा लेने की सलाह दी थी।

    इस दौरान उसकी मौत हो गई। उसने पत्नी के जहर खाने की संभावना से इंकार किया। कहा कि यासमीन उर्फ संगीता के पहले पति का नाम रत्नेश गुप्ता है।

    क्यों टूटा पहले पति से रिश्ता

    एक साल पहले संगीता से उसकी मुलकात रांची के मोहराबादी चिरौंजी के पास डीपीएस कंपनी में हुई। वे दोनों यहां काम करते थे। हम दोनों के बीच बातचीत होता देख उसका पहले पति रत्नेश ने उसे छोड़ दिया।

    इसके बाद उसने उससे शादी कर ली। यासमीन उर्फ संगीता उसके साथ हिन्दू रीति-रिवाज से रह रही थी। कहा कि प्रेमचंद के मकान में रहने से पहले वह भवानी नगर में किराए के मकान में रहते थे।

    दिल्ली और बंगाल से पहुंच रहे परिजन

    मौत की सूचना मिलने के बाद संगीता के स्वजन दिल्ली व बंगाल से मेदिनीनगर के लिए रवाना हो चुक हैं। दीपक ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा व तीन बच्चे का पिता है।

    खबरें और भी

    वह 2012 में उक्त हत्या मामले का आरोपित है। उसने 19 मई 2023 को पलामू जिला व्यवहार न्यायालय में सरेंडर किया था।