Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Baba Bageshwar के कार्यक्रम को लेकर पलामू में प्रशासन की अहम बैठक, कल के फैसले पर टिकी लोगों की निगाहें

    By Ketan Anand Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 09 Jan 2024 07:48 PM (IST)

    बाबा बागेश्वर के पलामू स्थित ओरनार में प्रस्तावित हनुमंत कथा कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त शशि रंजन ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस दौरान प ...और पढ़ें

    Baba Bageshwar के कार्यक्रम को लेकर पलामू में प्रशासन की अहम बैठक
    Baba Bageshwar के कार्यक्रम को लेकर पलामू में प्रशासन की अहम बैठक

    HighLights

    1. बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम की अनुमति को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में मामला
    2. आयोजन समिति के संयोजक सह महापौर अरुणा शंकर ने खुशी जाहिर की

    संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चैनपुर के ओरनार में प्रस्तावित हनुमंत कथा कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त शशि रंजन ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक आहूत की है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, सदर एसडीओ सहित अन्य कई वरीय अधिकारियों वांक्षित प्रतिवेदन के साथ उपलब्ध रहेंगे।

    मालूम हो कि कार्यक्रम की अनुमति को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई की जा रही है। प्रस्तावित बैठक को लेकर आयोजन समिति के संयोजक सह निवर्तमान महापौर अरुणा शंकर ने खुशी जाहिर की है। साथ ही जिला प्रशासन पर समीक्षा के बाद बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री सरकार को पलामू में कथा कराने की अनुमति देने की उम्मीद प्रकट की है।

    कहा कि बताया इस कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन व कथा सुनने के लिए पूरे राज्य के लोगों में उत्सुकता है। सभी की निगाहें कल के होने वाले जिला प्रशासन की बैठक के निर्णय पर लगी रहेगी।