विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चल पड़ी चंपई की गाड़ी... पलामू के छह रुटों में सरपट दौड़ने को तैयार चमचमाती सरकारी बसें, मुफ्त में कर सकेंगे सफर

Published: Thu, 22 Feb 2024 12:49 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा बुधवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की ...और पढ़ें

फोटो: ‘मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी’ के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी।
फोटो: ‘मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी’ के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से भरपूर होगा ग्रामीणों को लाभ।
  2. शिक्षा प्राप्‍त करने के लिए ग्रामीण बच्‍चे आसानी से पहुंच सकेंगे मुख्‍यालय।
  3. छात्रों के साथ-साथ दिव्यांगों, आंदोलनकारियों, बुजुर्गों आदि को भी बसों में मुफ्त सुविधा।

जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने गरीबों को मुफ्त परिवहन सेवा उपलब्ध कराने वाली सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की शुरुआत की। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर पलामू जिला समेत सभी जिलों के वाहनों को रवाना किया। इसके साथ ही पलामू जिला में छह रुट पर ‘मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी’ चल पड़ी।

यह है मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का मकसद

इन रुटों में गोईंदी से मेदिनीनगर, मेदिनीनगर से गोईंदी,मेदिनीनगर से चिनियां, चक से मेदिनीनगर, मेदिनीनगर से रंका व मेदिनीनगर से परसवार शामिल हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का मकसद पंचायतों को अनुमंडल से और अनुमंडल को जिला मुख्यालयों से जोड़ना है ताकि गांव के बच्चे शिक्षा प्राप्त करने के लिए आसानी से मुख्यालय पहुंच सके। यह सुविधा पूर्णतः निःशुल्क है।

इन्‍हें भी बसों में दी जाएगी मुफ्त सुविधा

इसके तहत छात्रों के साथ-साथ दिव्यांगों, आंदोलनकारियों, बुजुर्गों आदि को भी बसों में मुफ्त सुविधा दी जाएगी। इस योजना के तहत शुरुआत में पलामू जिला में छह रुट पर बसें चलेंगी।

इसमें गोईंदी से मेदिनीनगर, मेदिनीनगर से गोईंदी,मेदिनीनगर से चिनियां, चक से मेदिनीनगर, मेदिनीनगर से रंका व मेदिनीनगर से परसवार शामिल है। आने वाले दिनों में जरुरत के अनुसार और ग्रामीण रुटों पर ‘मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी’ को चलाया जाएगा।

अब गांव से होगा विकास

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की शुरुआत की।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में हर गांव तक ग्राम गाड़ी पहुंचेगी तथा सभी जरूरतमंद लोगों को अबुआ आवास मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब गांवों से विकास यात्रा की शुरुआत होगी।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट की दीवानगी तो देखिए! ऑस्ट्रेलिया से मैच देखने रांची पहुंची यह युवती, रोहित-विराट को लेकर कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें: Ranchi के खूंटी में दो अरब रुपये की लहलहा रही अफीम की फसल, प्रशासन की अनदेखी में खूब बढ़ रहा तस्‍करों का मनोबल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।