Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू में सड़क हादसा, ट्रेलर ने कार में मारी टक्कर; अंचल अधिकारी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 01:28 PM (IST)

    नौडीहा बाजार के अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह और उनके ड्राइवर सोमवार सुबह मेदिनीनगर में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गाड़ी की ट्र ...और पढ़ें

    पलामू में सड़क हादसा। (सांकेतिक तस्वीर)

    पलामू में सड़क हादसा। (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. अंचल अधिकारी और ड्राइवर सड़क दुर्घटना में घायल।

    2. मेदिनीनगर में ट्रेलर से हुई भीषण टक्कर।

    3. गंभीर हालत में एमएमसीएच रेफर, इलाज जारी।

    संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। नौडीहा बाजार के अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह और उनका ड्राइवर सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

    दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार अंचल अधिकारी अपने ड्राइवर के साथ कार से अंचल कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रेलर वाहन से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई।

    हादसे में अंचल अधिकारी और उनका ड्राइवर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

    वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर कर दिया।

    इधर, घटना की सूचना मिलने पर नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना ले गई। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- गोड्डा में सड़क हादसा, शादी से लौट रही वैन पेड़ से टकराई; मासूम बच्ची की मौत और आधा दर्जन घायल