Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: विधायक कमलेश सिंह को मिली 'X' कैटेगरी की सुरक्षा, इस वजह से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लिया फैसला

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 03:20 PM (IST)

    अजीत पवार गुट के विधायक कमलेश सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी है। इसके बाद पलामू के हुसैनाबाद से विधायक कमलेश की सुरक्षा क ...और पढ़ें

    विधायक कमलेश सिंह को मिली 'X' कैटेगरी की सुरक्षा, इस वजह से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लिया फैसला
    विधायक कमलेश सिंह को मिली 'X' कैटेगरी की सुरक्षा, इस वजह से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लिया फैसला

    HighLights

    1. विधायक कमलेश सिंह को 'एक्स' कैटेगरी की सुरक्षा मिली
    2. कमलेश सिंह पलामू के हुसैनाबाद से NCP के विधायक हैं।

    जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री सह पलामू के हुसैनाबाद से विधायक कमलेश कुमार सिंह को सीआरपीएफ की सुरक्षा मिली है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर कमलेश सिंह की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। कमलेश सिंह को गृह मंत्रालय ने 'एक्स' कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान किया है।

    दरअसल, गृह मंत्रालय और सीआरपीएफ की एक टीम शनिवार को पलामू पहुंची थी। इस दौरान कमलेश कुमार सिंह के सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। टीम ने पलामू पुलिस के अधिकारियों संग बैठक कर जानकारी लिया था।

    कमलेश सिंह पलामू के हुसैनाबाद से विधायक हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। कुछ दिनों पहले कमलेश सिंह ने झारखंड की यूपीए सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था।

    इसके बाद राज्य सरकार ने कमलेश कुमार सिंह की सुरक्षा-व्यवस्था को वापस ले लिया था। मामले में कमलेश कुमार सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था, जिसके बाद उन्हें 'एक्स' श्रेणी की सुरक्षा-व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है।

    सुरक्षा देना राज्य सरकार की जिम्मेदारी थी- कमलेश सिंह

    पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि हमारा परिवार नक्सलियों की हिट लिस्ट में रहा है, सुरक्षा देना राज्य सरकार की जिम्मेदारी थी, लेकिन केंद्र की सरकार ने उन्हें सुरक्षा दिया है।

    उन्होंने कहा कि राजनीति होनी चाहिए, लेकिन किसी की जान की कीमत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। 2006 में नक्सलियों ने उनके घर को उड़ा दिया था, जबकि भाई की कई संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा दिया था। कई बार उन्हें धमकी भरे पत्र भी दिए गए थे।

    नक्सलियों से परिवार को धमकी मिलती रही- कमलेश सिंह

    पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होने के कारण उन्हें झारखंड के कई इलाकों में जाना होता है। नक्सलियों से उनके परिवार को धमकी भी मिलती रही है।

    कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि वह धन्यवाद देते हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार को जिन्होंने सुरक्षा उपलब्ध करा दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा समिति से उन्हें जेड श्रेणी का सुरक्षा देने का अनुमोदन किया गया था, लेकिन उन्हें राज्य सरकार ने नहीं दिया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अब उन्हें एक्स श्रेणी का सुरक्षा दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: झारखंड में दिल्ली जैसी दिल दहलाने वाली वारदात, छात्र के गर्दन व सीने पर किया चाकू से 20-25 वार; झाड़ियों में फेंका शव

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News : मंदिर परिसर में चल रहा था अश्लील डांस, नशे में धुत्त युवक लगा रहे थे ठुमके; पुलिस पहुंची तो...