Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू के लोगों के लिए बड़ी खबर, संसदीय क्षेत्र का 71 किमी सड़क मार्ग बनेगा फोरलेन; जाम से मिलेगी राहत

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:06 AM (IST)

    पलामू संसदीय क्षेत्र में 71 किलोमीटर सड़क को फोरलेन में बदलने का निर्णय लिया गया है, जिसमें गढ़वा-रामानुजगंज और पड़वा मोड़-छतरपुर खंड शामिल हैं। यह पह ...और पढ़ें

    पलामू में 71 किमी सड़क फोरलेन में बदलेगी।

    पलामू में 71 किमी सड़क फोरलेन में बदलेगी।

    HighLights

    1. पलामू में 71 किमी सड़क फोरलेन में बदलेगी।

    2. सांसद विष्णु दयाल राम ने मंत्रालय से मांग की।

    संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू में अब पड़वा मोड़ से छतरपुर व गढ़वा से रामानुजगंज तक का सफर जाम, गड्ढों व विभिन्न अवरोधों से मुक्त हो जाएगा। केंद्र सरकार ने इन दोनों खंडों को फोरलेन में बदलने का निर्णय लगभग तय कर लिया है।

    पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर से मुलाकात कर इस संबंध में मांग रखी। सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-343 के गढ़वा–रामानुजगंज का 49 किमी और राष्ट्रीय राजमार्ग-139 के पड़वा मोड़–सीलीदाग–छतरपुर का 22 किमी हिस्सा अब भी दो लेन का है। कुल मिलाकर 71 किलोमीटर सड़क को फोरलेन बनाने की जरूरत है।

    सांसद ने बताया कि एनएच-139 का हरिहरगंज–सीलीदाग खंड व एनएच-343 के अन्य हिस्से पहले ही फोरलेन बन चुके हैं। लेकिन पड़वा मोड़–सीलीदाग–छतरपुर का 22 किमी हिस्सा अधूरा रहने से पूरे कॉरिडोर में जाम लगता है। रोजाना हजारों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, जिससे यात्रा समय बढ़ता है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

    विभागीय सचिव वी. उमाशंकर ने सांसद को आश्वस्त किया कि दोनों परियोजनाओं का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन मंत्रालय द्वारा तैयार किया जा रहा है। प्रतिवेदन पूरा होते ही प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति दी जाएगी। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य शुरू होगा।

    खबरें और भी

    सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि इन सड़कों के फोरलेन बनने से पलामू, गढ़वा व आसपास के जिलों को सुरक्षित, सुगम व तेज आवागमन मिलेगा। इससे क्षेत्र में उद्योग, कृषि और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा निवेश व रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। यह जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दूबे ने दी