Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Crime: 15 लाख के इनामी नक्सली का सहयोगी गिरफ्तार, पुलिस ने इस तरह जाल बिछाकर फंसाया

    Updated: Sat, 18 May 2024 02:37 PM (IST)

    झारखंड के पलामू में शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान 15 लाख के इनामी नक्सली का सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। सहयोगी नक्सली 15 लाख के ...और पढ़ें

    15 लाख के इनामी नक्सली का सहयोगी गिरफ्तार, पुलिस ने इस तरह जाल बिछाकर फंसाया (फाइल फोटो)
    15 लाख के इनामी नक्सली का सहयोगी गिरफ्तार, पुलिस ने इस तरह जाल बिछाकर फंसाया (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. चतरा से पुलिस ने शीर्ष माओवादी बबन भोक्ता को किया था गिरफ्तार
    2. कालापहाड़ में सड़क निर्माण में लगे आधा दर्जन वाहनों को जला दिया था।

    संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। शनिवार को पलामू पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। छतरपुर थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 15 लाख के इनामी माओवादी कमांडर नितेश यादव के करीबी सहयोगी कामेश्वर यादव उर्फ धनराज को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस के हत्थे चढ़े कामेश्वर यादव के विरूद्ध पलामू व अन्य जिलों में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का मामला दर्ज है। गिरफ्तार कामेश्वर यादव पलामू के पांडू थाना क्षेत्र का निवासी है।

    बताया जाता है कि उससे मिले कई महत्वपूर्ण जानकारी के बाद शनिवार से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    क्या है पूरा मामला 

    बता दें कि शीर्ष माओवादी कमांडर नितेश यादव पिछले करीब एक दशक से सुरक्षा बलों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पिछले वर्ष के सितंबर माह में नितेश के दस्ते ने पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के कालापहाड़ में सड़क निर्माण में लगे आधा दर्जन से अधिक वाहनों को जला दिया था।

    पुलिस के अनुसार, इस घटना में दस्ते के साथ कामेश्वर यादव भी शामिल था। पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने कामेश्वर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

    कुछ दिन पहले चतरा जिले में पुलिस ने शीर्ष माओवादी बबन भोक्ता को गिरफ्तार किया था। बबन ने ही कामेश्वर यादव की सूचना पुलिस को दी थी। इसी सूचना के आधार पर छतरपुर थाना पुलिस ने कामेश्वर यादव को गिरफ्तार किया है।

    ये भी पढ़ें- 

    JAC 9th-11th Result 2024: नौंवीं में हजारीबाग तो 11वीं में कोडरमा अव्वल, राजधानी के बच्चों का ऐसा रहा प्रदर्शन

    Jharkhand Monsoon 2024: मानसून को लेकर आई खुशखबरी! किसानों के खिल उठेंगे चेहरे, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

    खबरें और भी