पलामू में सड़क हादसा: टेंपो-बाइक की टक्कर में 2 लोगों की मौत, ड्राइवर फरार
पलामू के जोरकट में बुधवार देर रात टेंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर में संतोष कुमार (एलआईसी एजेंट) और प्रदीप कुमार की मौत हो गई। दोनों को मेदिनीराय मेडिकल ...और पढ़ें

पलामू में हुआ सड़क हादसा। (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
पलामू के जोरकट में टेंपो-बाइक की भीषण टक्कर।
हादसे में संतोष कुमार और प्रदीप कुमार की मौत।
टक्कर के बाद टेंपो चालक मौके से हुआ फरार।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में बुधवार देर रात टेंपो और मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान हमीदगंज निवासी संतोष कुमार और जोरकट निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि प्रदीप कुमार मोटरसाइकिल पर सवार थे, जबकि संतोष कुमार टेंपो में बैठे थे। संतोष कुमार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के एजेंट थे।
ड्राइवर मौके से हुआ फरार
हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया।
जानकारी के अनुसार टेंपो सतबरवा से मेदिनीनगर की ओर आ रहा था, जबकि बाइक सवार मेदिनीनगर से जोरकट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
घटना के बाद मृतकों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि टेंपो और मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- गढ़वा में सड़क हादसा, रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने 2 युवकों को रौंदा