Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10 एमवीए ट्रांसफार्मर लगा, फिर भी चौकड़ी में बिजली बेपटरी! पलामू के हैदरनगर में 24 घंटे में सिर्फ दो घंटे सप्लाई

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    चौकड़ी सब स्टेशन में 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगने के बावजूद बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ है, उपभोक्ता 24 घंटे में मुश्किल से दो घंटे बिजली मि ...और पढ़ें

    24 घंटे में मुश्किल से दो घंटे मिली निर्बाध बिजली, उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश।

    24 घंटे में मुश्किल से दो घंटे मिली निर्बाध बिजली, उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश।

    HighLights

    1. चौकड़ी में 10 एमवीए ट्रांसफार्मर के बावजूद बिजली आपूर्ति बदहाल।

    2. उपभोक्ताओं को 24 घंटे में मुश्किल से दो घंटे बिजली मिल रही।

    संवाद सूत्र, चौकड़ी (हैदरनगर)। चौकड़ी विद्युत सब स्टेशन में 10 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने के बाद भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने के बाद भी पहले से अधिक बिजली संकट झेलना पड़ रहा है।

    राकेश कुमार, प्रकाश कुमार, संतन चौधरी, मंटू मेहता समेत कई उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मुश्किल से दो घंटे भी निर्बाध बिजली मिल सकी। दो से पांच मिनट की आपूर्ति के बाद बार-बार ट्रिपिंग होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

    गुरुवार रात करीब नौ बजे बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो गई, जो शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे बहाल हुई।लगातार हो रही बिजली की आंख-मिचौनी से उमस भरी गर्मी में लोगों का जनजीवन प्रभावित है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे अधिक परेशानी झेल रहे हैं।

    पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्य और छोटे कारोबार भी बिजली संकट से प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब प्रखंड मुख्यालय और बाजार से महज एक किलोमीटर दूर स्थित चौकड़ी सब स्टेशन क्षेत्र की यह स्थिति है, तो ग्रामीण इलाकों में हालात का सहज अनुमान लगाया जा सकता है।

    खबरें और भी

    प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बिमलेश सिंह ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सब स्टेशन में तैनात कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने वर्तमान कर्मियों को हटाकर जिम्मेदार कर्मचारियों की तैनाती करने की मांग की। 

    यह भी पढ़ें- बारिश ने पलामू के लोगों को किया बेबस, घरों में कैदी की जिंदगी जीने को विवश है वार्ड 26 के निवासी, सड़कों पर जलजमाव