Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ramzan 2026: रमजान कब से शुरू है? 31 साल बाद अद्भुत संयोग, शब-ए-बारात से आशूरा तक की पूरी टाइमलाइन

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 04:02 PM (GMT+05:30)

    इस बार रमजान 2026 लगभग 31 साल बाद फरवरी में शुरू होगा, जिससे रोजेदारों को ठंडे मौसम और छोटे दिनों का लाभ मिलेगा। इस्लामी विद्वान मौलाना अहमद अली खान र ...और पढ़ें

    रमजान से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां। फाइल फोटो

    रमजान से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जफर हुसैन, जपला (पलामू)। इबादत, सब्र और आत्मसंयम का पैगाम देने वाला पाक महीना रमजान इस बार समय और मौसम- दोनों लिहाज से खास होने जा रहा है। करीब 31 वर्ष बाद रमजान फरवरी माह में शुरू होगा, जिससे रोजेदारों को ठंडे मौसम और छोटे दिनों का लाभ मिलेगा।

    इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, चांद दिखने पर रमजान (Ramdan 2026) का आगाज होगा। यदि 18 फरवरी को चांद नजर आता है, तो 19 फरवरी से पहला रोजा रखा जाएगा, जबकि 19 फरवरी को चांद दिखने पर 20 फरवरी से रमजान की शुरुआत होगी।

    1995 में भी फरवरी में हुआ था रमजान 

    इससे पूर्व वर्ष 1995 में 1 फरवरी से रमजान की शुरुआत हुई थी। इस्लामी विद्वान मौलाना अहमद अली खान रजवी के अनुसार, रमजान हर वर्ष लगभग 10–11 दिन पहले आता है और करीब 33 वर्षों में सभी मौसमों का चक्र पूरा करता है।

    इसी कारण यह कभी भीषण गर्मी, कभी बरसात और कभी सर्दियों के मौसम में पड़ता है। मौलाना अहमद अली खान रजवी ने बताया कि फरवरी के तीसरे सप्ताह में पवित्र माह रमजान शुरू होने की प्रबल संभावना है।

    इस बार रोजों के दौरान सहरी और इफ्तार के बीच का समय अपेक्षाकृत कम रहेगा, जिससे रोजेदारों को शारीरिक रूप से सहूलियत मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि रमजान की असल खूबसूरती मौसम में नहीं, बल्कि उस इबादत, इंसानियत और आत्मसंयम की ट्रेनिंग में है, जो इस पाक महीने को खास बनाती है।

    रमजान (Ramzan 2026) को लेकर मस्जिद कमेटियां भी सक्रिय हो गई हैं। तरावीह की नमाज के लिए हाफिजों से संपर्क किया जा रहा है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

    रमजान से पहले शब-ए-बारात

    रमजान से पूर्व शब-ए-बारात 3 फरवरी को अकीदत और इबादत के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर कब्रिस्तानों में फातिहा पढ़ी जाएगी और अल्लाह से मगफिरत की दुआ मांगी जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि वर्ष 2030 और 2063 में भी एक ही सौर वर्ष में दो बार रमजान पड़ने की दुर्लभ स्थिति बनेगी।

    फरवरी में रमजान पड़ने की दुर्लभ घटनाएं

    • 1965 : एक ही ग्रेगोरियन वर्ष में दो बार रमजान
    • 1993 : 23 फरवरी से रमजान
    • 1994 : 12 फरवरी से रमजान
    • 1995 : 1 फरवरी से रमजान
    • 2026 : 19 या 20 फरवरी से रमजान (मार्च में समाप्त)

    प्रमुख इस्लामी तिथियां (संभावित)

    • 3 फरवरी : शब-ए-बारात
    • 19/20 फरवरी : रमजान की शुरुआत
    • 17 मार्च : लैलतुल क़द्र
    • 20/21 मार्च : ईद-उल-फितर
    • 26 मई : यौम-ए-अरफा
    • 27/28 मई : ईद-उल-अजहा
    • 17/18 जून : इस्लामी नववर्ष (हिजरी)
    • 25/26 जून : आशूरा

    यह भी पढ़ें- Islamic Calendar 2026: कब शुरू होगा रमजान और कब मनेगी ईद? नए साल के सभी प्रमुख त्योहारों की लिस्ट

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'हमारी सरकार के पास कुछ नहीं है..., सारे आदेश वहीं से आते हैं,' नेकां सांसद चौधरी रमजान ने राज्यसभा में उठाई आवाज