विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में ड्यूटी के दौरान सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

Published: Sat, 19 Sep 2026 10:01 AM (IST)

पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगरा पुलिस पिकेट में सैप के सूबेदार बुचुन पाल ने अपनी सर्विस राइफल ...और पढ़ें

सैप सूबेदार बुचुन पाल ने खुद को गोली मारी।

सैप सूबेदार बुचुन पाल ने खुद को गोली मारी।

HighLights

  1. सैप सूबेदार बुचुन पाल ने खुद को गोली मारी।

  2. डगरा पुलिस पिकेट में हुई यह दुखद घटना।

संवाद सूत्र, नौडीहा बाजार(पलामू)। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगरा पुलिस पिकेट में शनिवार सुबह गोली लगने से जैप-8 के सूबेदार बुचुन पाल की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार और नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह सूबेदार बुचुन पाल अपने कमरे से बाहर निकले थे। फ्रेश होने के बाद वह वापस कमरे में गए। इसी दौरान कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

आवाज सुनकर पिकेट में तैनात अन्य जवान उनके कमरे में पहुंचे, जहां उन्हें गोली लगी अवस्था में पाया गया। उनकी मौत हो चुकी थी। बुचुन पाल पलामू के उंटारी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका परिवार रांची में रहता है। घटना की सूचना स्वजनों को दे दी गई है और वे मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

एसडीपीओ ने कहा, मामले की जांच जारी

छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि सूबेदार बुचुन पाल की गोली लगने से मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में महत्वपूर्ण पिकेट है डगरा

डगरा पिकेट बिहार के गया जिले की सीमा से सटा हुआ है और नक्सल गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र में स्थित है। यहां पिछले कुछ वर्षों से जैप और आईआरबी के जवानों की तैनाती है। वर्ष 2023-24 तक डगरा में सीआरपीएफ की तैनाती थी। सीआरपीएफ की तैनाती समाप्त होने के बाद यहां जैप को तैनात किया गया। डगरा पिकेट से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ कई बड़े अभियान भी चलाए हैं।

यह भी पढ़ें- पलामू से देवघर का सफर होगा आसान, चोपन-मधुपुर एक्सप्रेस को मिली मंजूरी; सप्ताह में तीन दिन चलेगी ट्रेन  

यह भी पढ़ें- पलामू के इंजीनियरिंग कॉलेज में खाने को लेकर छात्रों का हंगामा, मेस से भोजन समेत कई खाद्य सामग्री के सैंपल जब्त

यह भी पढ़ें- पलामू: पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकली बुआ-भतीजी, घंटों हुई तलाश; पुलिस ने किया बरामद