Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सालों से अनदेखी का अब मिलेगा जवाब..' 5 जुलाई को पलामू के हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम का ऐलान

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 04:05 PM (IST)

    हैदरनगर रेल उपभोक्ता समिति 5 जुलाई को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर धरना और चक्का जाम करेगी। यह आंदोलन वर्षों से उपेक्षित रेल सुविधाओं की मांग को लेकर किया ...और पढ़ें

    हैदरनगर रेल उपभोक्ता समिति 5 जुलाई को करेगी चक्का जाम।

    हैदरनगर रेल उपभोक्ता समिति 5 जुलाई को करेगी चक्का जाम।

    HighLights

    1. हैदरनगर रेल उपभोक्ता समिति 5 जुलाई को करेगी चक्का जाम।

    2. वर्षों से उपेक्षित रेल सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन।

    संवाद सूत्र, हैदरनगर (पलामू)। रेल उपभोक्ता समिति, हैदरनगर ने पांच जुलाई को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित धरना एवं चक्का जाम आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को समिति के सदस्यों ने बाजार क्षेत्र और आसपास के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

    इस दौरान स्टेशन प्रबंधक को भी आंदोलन की रूपरेखा से अवगत कराया गया। हैदरनगर व्यवसायिक संघ ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। समिति के अध्यक्ष गुप्तेश्वर पांडेय, संरक्षक प्रेमतोष सिंह व मनोज शर्मा समेत अन्य सदस्यों ने कहा कि वर्षों से रेल सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है।

    कई बार रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष मांगें उठाने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं हुई, जिसके कारण आंदोलन का निर्णय लिया गया है।

    समिति की प्रमुख मांगों में पलामू रेल मंडल की स्थापना, रेलवे फाटक संख्या एलसी-50/बी/टी एवं एलसी-51/सी/ई पर ओवरब्रिज, एलएचएस और बाईपास सड़क का निर्माण, रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (12877/12878) का हैदरनगर स्टेशन पर नियमित ठहराव, सभी पैसेंजर ट्रेनों का समय पर संचालन तथा स्टेशन का आधुनिक सुविधाओं के साथ विकास शामिल है।

    समिति का कहना है कि एनएसजी-5 श्रेणी का स्टेशन होने के बावजूद यहां पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त प्लेटफॉर्म शेड, आधुनिक प्रतीक्षालय और दिव्यांगजन के लिए आवश्यक सुविधाओं का अभाव है, जबकि एनएसजी-6 श्रेणी के कई स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    समिति ने यह भी मांग की कि देवी धाम में नवरात्र मेले के दौरान प्रमुख ट्रेनों का विशेष ठहराव और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सुनिश्चित किया जाए।