विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पलामू में जीप पलटने से दो की मौत, कई घायल

By Preeti jhaEdited By:
Updated: Tue, 09 May 2017 10:58 AM (IST)

शादी के बाद लोग जीप से पलामू लौट रहे थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पलामू में जीप पलटने से दो की मौत, कई घायल
पलामू में जीप पलटने से दो की मौत, कई घायल

पलामू, जेएनएन। पलामू जिला के सदर ब्लाक के पास सोमवार रात करीब 2:30 बजे हुए हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोगों को गंभीर चोट आई है। ये लोग रजरप्पा में शादी के बाद लोग एक जीप पर सवार होकर पलामू लौट रहे थे।

घटना के बाद ओपी प्रभारी राम चंद्र महतो पुलिस बल के साथ रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सदर अस्पताल डाल्टनगंज तथा तुम बागड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया। गाड़ी नहीं मिलने के कारण पुलिस जीप से ही सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल सभी विश्रामपुर थाना क्षेत्र के राजहारा गांव के हैं। कुछ लोग बिहार के नोहटा के भी हैं।

यह भी पढ़ें: एंबुलेस के लिए तरसती रही जनजातीय युवक की लाश 

यह भी पढ़ें: नीरज हत्याकांडः अमन बोला, पैसा नहीं मिला तो फिर चलेगी गोली