Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'भाजपा को झारखंड में घुसने मत दो...', चाईबासा में BJP पर बरसे CM चम्पाई सोरेन; कई योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 07:27 PM (IST)

    शनिवार को मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुख्यालय चाईबासा में लगभग 2 अरब 31 करोड़ रुपये की 135 योजनाओं का शिलान्यास और 1 अरब 7 करो ...और पढ़ें

    चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीएम चम्पाई सोरेन
    चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीएम चम्पाई सोरेन

    HighLights

    1. डबल इंजन की सरकार ने सीएनटी, एसपीटी एक्ट में करना चाह रही थी बदलाव
    2. केन्द्र की भाजपा सरकार ने वनाधिकार कानून बना कर आदिवासियों का हक पर किया हमला
    3. भाजपा गांव में स्कूल बंद करती है, हमारी सरकार गांव में उच्च शिक्षा पहुंचा रहे

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। CM Champai Soren In Chaibasa: लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक चार घंटा पहले मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा की धरती पर आकर लगभग 2 अरब, 31 करोड़ रुपये की 135 योजनाओं का शिलान्यास और 1 अरब 7 करोड़ रुपये की 27 योजनाओं का उद्घाटन किया।

    लाभुकों के बीच करीब 173 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति भी बांटी। शिक्षा में सुधार लाने के लिए हाटगम्हरिया और घोर नक्सल प्रभावित बंदगांव में कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत डिग्री कॉलेज की आधारशिला भी रखी। चुनावी माहौल को देखते हुए मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।

    भाजपा पर बोला हमला

    भाजपा को बहरूपिया बताते हुए यहां के आदिवासी-मूलवासी को सचेत रहने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि भाजपा को झारखंड में जगह मत दो, नहीं तो हमारी संस्कृति, परंपरा, मानकी-मुंडा व्यवस्था, देशाउली तक को यह पार्टी खत्म कर देगी।

    भाजपा हमारी परंपरा खत्म करना चाहती है- सीएम

    चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि परंपरा हमारी पहचान है, लेकिन भाजपा उस परंपरा, देशाउली, सरना धर्म स्थल को खत्म करने के लिए कार्य करती है। आदिवासियों की परंपरा जंगल से जुड़ी है।

    खबरें और भी

    केन्द्र की भाजपा सरकार वनाधिकार अधिनियम में संशोधन कर आदिवासियों की परंपरा को नष्ट करना चाहती है। सीएनटी, एसपीटी एक्ट में संशोधन किया जा रहा था। मानकी-मुंडा के अधिकार को कम कर दिया गया था। अगर भाजपा आदिवासी के हितैषी रहती तो सरना धर्म कोड को नहीं रोकते।

    भाजपा कभी आदिवासी और मूलवासियों का उत्थान नहीं देख सकती

    भाजपा कभी आदिवासी-मूलवासी का उत्थान नहीं देख सकती है। उनकी नजर कोल्हान की खनिज संपदा पर टिकी हुई है। चाईबासा के आयरन ओर से देश का निर्माण किया जा रहा है लेकिन यहां की जनता आज भी नंगे बदन रहने को मजबूर है। इसका सबसे बड़ा कारण झारखंड में सबसे अधिक राज करने वाली भाजपा ही है।

    लोकसभा में नहीं खुलेगा भाजपा का खाता- सीएम चम्पाई

    2019 में विधानसभा चुनाव में जिस तरह भाजपा का खाता नहीं खुला, उसी तरह इस बार के लोकसभा चुनाव में राज्य में एक भी सीट भाजपा को नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी तो कभी भी शांति से काम नहीं करने दिया। सरकार बनने के साथ ही भाजपा ने तरह तरह के आरोप लगाना शुरू कर दिए।

    हमारी सरकार पोटो हो के नाम से खेल मैदान को बना रही है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में डिग्री कॉलेज बनाने के बारे में भाजपा ने नहीं सोचा। इसके साथ ही भाजपा ने छात्रवृति को कम कर दिया था। हमारी सरकार ने छात्रवृत्ति बढ़ायी। बच्चों को विदेश पढ़ने के लिए भेजने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूलों से ही स्थानीय भाषा में पढ़ाई होगी। जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति भी होगी।

    ये भी पढ़ें- झारखंड के पांच जिलों की बदलेगी सूरत! विदेश की तरह चमचमाती सड़क का होगा निर्माण, जल्द काम होगा शुरू

    ये भी पढ़ें- झारखंड में किस सीट पर कब होगा लोकसभा चुनाव के लिए मतदान? यहां पढ़िए हर जानकारी