Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गोवर्धन नायक का निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 11:36 PM (IST)

    संयुक्त बिहार में आदिवासी कल्याण मंत्री रह चुके गोवर्धन नायक का निधन गुरुवार की शाम आठ बजे के करीब अपने पैतृक आवास कुमारडुंगी प्रखंड के बड़ा रायकमन गा ...और पढ़ें

    बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गोवर्धन नायक का निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार। (फाइल फोटो)
    बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गोवर्धन नायक का निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गोवर्धन नायक का निधन।
    2. कुमारडुंगी प्रखंड के बड़ा रायकमन गांव में होगा अंतिम संस्कार।

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। संयुक्त बिहार सरकार में आदिवासी कल्याण मंत्री रह चुके गोवर्धन नायक 85 वर्ष का निधन गुरुवार संध्या 8 बजे अपने पैतृक आवास कुमारडुंगी प्रखंड के बड़ा रायकमन गांव में हो गया। वह लगभग 2-3 साल से बीमार चल रहे थे।

    नायक का अंतिम संस्कार शुक्रवार को गांव में ही किया जायेगा। वह काफी सरल स्वभाव के नेता के रुप में जाने जाते थे। वह अपने पीछे चार बेटा व दो बेटी का भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।

    पश्चिम सिंहभूम जिले के मझगांव विधानसभा से विधायक रह चुके गोवर्धन नायक की जीवनशैली उस वक्त भी सरल थी जब मंत्री थे।

    नब्बे के दौर के लोकप्रिय नेता थे गोवर्धन नायक

    तत्कालीन बिहार में लालू प्रसाद की सरकार में उन्हें आदिवासी कल्याण मंत्री बनाया गया था। 1995 के दौर में इलाके में इतने लोकप्रिय थे कि एक आवाज पर स्थानीय जनता और नेता उमड़ पड़ते थे।

    झारखंड राज्य अलग होने के बाद धीरे-धीरे वह राजनीति से दूर होते चले गये। राजनीतिक को अलविदा कहने के बाद वह खेती किसानी में रच-बस गए थे।

    तौलिया नायक के रूप में थे प्रसिद्ध

    बिहार सरकार में मंत्री होने के बावजूद वह हमेशा चप्पल पहन कर गांव या शहर में पैदल निकल पड़ते थे। एक हाथ में धोती और दूसरे में तौलिया नायक की पहचान थी। उनकी लोकप्रियता के कारण ही तत्कालीन सीएम लालू प्रसाद ने उन्हें आदिवासी कल्याण मंत्री बनाया था।

    राजनीतिक दलों में शोक का दौर

    गोवर्धन नायक के निधन की जानकारी होते ही राजनीतिक दलों के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। क्योंकि बिहार सरकार में मंत्री रहे गोवर्धन नायक कई वर्तमान नेताओं को राजनीतिक की तालीम भी दी थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के निकलते ही केंद्र सरकार पर बिफरे हेमंत सोरेन, कहा- जहां नहीं होती डबल इंजन की सरकार वहां होता सौतेला व्‍यवहार

    Chhath Puja 2023: आस्था का महापर्व छठ की तैयारी शुरू, 400 से 600 रुपये केला तो 150 रुपये में बिक रही बांस की टोकरी