यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rahul Gandhi in Chaibasa : आज चाईबासा में राहुल गांधी भरेंगे हुंकार, जोबा मांझी के लिए बनाएंगे चुनावी माहौल
Rahul Gandhi in Chaibasa कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और स्टार प्रचारक राहुल गांधी आज चाईबासा आ रहे हैं। यहां राहुल आइएनडीआइए प्रत्याशी जोबा मांझी के लि ...और पढ़ें

HighLights
- आइएनडीआइए प्रत्याशी जोबा मांझी के लिए बनायेंगे माहौल
- टाटा काॅलेज मैदान में होगी आमसभा
जागरण संवाददाता, चाईबासा। Rahul Gandhi in Chaibasa : सिंहभूम लोकसभा में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। बीती 3 मई को भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा (Geeta Koda) के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) चाईबासा आये थे। अब अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सात मई को सुबह 11.30 बजे चाईबासा के टाटा काॅलेज मैदान में एक चुनावी आमसभा को संबोधित करने आ रहे हैं।
जोबा मांझी के लिए राहुल बनाएंगे माहौल
राहुल गांधी की यह आम सभा झारखंड मुक्ति मोर्चा से सिंहभूम लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही विधायक सह झारखंड सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री जोबा मांझी (Joba Manjhi) के पक्ष में आयोजित की गई है। सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में राहुल गांधी की यह तीसरी चुनावी सभा होगी।
2014 में सन्नी सिंकू के पक्ष में की थी राहुल ने सभा
28 नवंबर, 2014 को राहुल गांधी ने कांग्रेस के जगन्नाथपुर विधानसभा के प्रत्याशी सन्नी सिंकू के पक्ष में सभा की थी। जगन्नाथपुर विधानसभा में सन्नी सिंकू को निर्दल गीता कोड़ा से हार का सामना करना पड़ा था। गीता कोड़ा ने उन्हें भारी बहुमत से चुनाव हराया था।
राहुल गांधी की दूसरी चुनावी सभा 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान 8 मई 2019 को कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में की गई थी। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा ने भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद लक्ष्मण गिलुवा को करीब साठ हजार मतों से पराजित कर चुनाव जीता था।
खबरें और भी
अब देखना यह है कि अपनी चौथी चुनावी सभा में राहुल गांधी आइएनडीआइए गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी को जीत दिलवा पाते हैं या नहीं।
पिछली बार जिसे जिताने को मांगे थे वोट, अबउसे ही हराने की करेंगे अपील
यहां मजे की बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा को जीत दिलाने और गीता कोड़ा को हराने के लिए 6 मई 2019 को इस टाटा काॅलेज मैदान में आमसभा की थी।
2024 के लोकसभा चुनाव में उसी टाटा कालेज मैदान में उसी गीता कोड़ा को भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जीत दिलाने के लिए 3 मई 2024 को आमसभा कर चुके हैं। विडंबना यह है कि 2019 में राहुल गांधी जिस गीता कोड़ा को जीताने के लिए आए थे, इस बार उसी गीता कोड़ा को हराने के लिए टाटा कालेज मैदान में आम सभा करेंगे।